IPL में सबसे ज्यादा 90+ स्कोर बनाकर शतक से चूकने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, ये बल्लेबाज रहा है सबसे अनलकी

Players With Most 90s In IPL: आईपीएल में 90 के स्कोर तक पहुंचकर भी 100 का आंकड़ा न छू पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बुरे सपने से कम नहीं होता. यहां देखिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 90+ रन बनाकर शतक से चूकने वाले वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Players With Most 90s In IPL
1 / 6
Players With Most 90s In IPL

Players With Most 90s In IPL: आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में शतक लगाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन 90 के स्कोर को पार करने के बाद भी 100 का आंकड़ा न छू पाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता. IPL के इतिहास में कई ऐसे दिग्गज रहे हैं जो बार-बार शतक के करीब पहुंचकर चूक गए. आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 90+ रन बनाकर शतक से चूकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. केएल राहुल

1. केएल राहुल2 / 6

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल IPL में सबसे ज्यादा बार 90+ रन बनाकर शतक से चूकने वाले खिलाड़ी हैं. हाल ही में आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए. आईपीएल में उनके साथ ऐसा अब तक कुल 7 बार हो चुका है, जिसमें 3 बार वे आउट हुए, जबकि 4 मौकों पर नाबाद लौटे. एक बार तो वह नाबाद 98 रन बनाकर भी शतक पूरा नहीं कर सके.

विज्ञापन

2. डेविड वॉर्नर

2. डेविड वॉर्नर 3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वॉर्नर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और वे 6 बार 90 से ज्यादा का स्कोर बनाकर शतक से चूक गए. कई पारियों में वे शतक के बेहद करीब आकर आउट हुए या टीम की जीत के कारण नाबाद रह गए. उनका हाईएस्ट स्कोर 93* रहा.

3. शिखर धवन

3. शिखर धवन 4 / 6

'गब्बर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. आईपीएल में धवन के बल्ले से खूब रन निकले हैं, लेकिन वे 5 बार 90 और 100 के बीच फंसे. वे अक्सर एंकर रोल निभाते हैं, जिससे उनकी पारी लंबी तो होती है पर शतक में तब्दील होना मुश्किल हो जाता है. एक बार तो वह नाबाद 99 रन बनाकर शतक से चूक गए.

विज्ञापन

4. विराट कोहली

4. विराट कोहली 5 / 6

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक (8) लगाने वाले RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी 'नर्वस नाइंटीज' से अछूते नहीं रहे हैं. कोहली भी आईपीएल में 5 बार 90+ के स्कोर पर आउट या नाबाद रहे हैं. 2013 में दिल्ली के खिलाफ 99 रन पर रन-आउट होना उनके करियर के सबसे अनलकी पलों में से एक था.

5. जोस बटलर

5. जोस बटलर6 / 6

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 4 बार 90 या उससे ज्यादा रन बनाकर 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके. बटलर एक मैच में नाबाद 97 रन बनाकर शतक से चूक गए. बटलर के अलावा, क्रिस गेल और शुभमन गिल भी 4 बार 90+ स्कोर बनाकर शतक से चूके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन