IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा है इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट, देखें टॉप-5 में कौन-कौन हैं शामिल?

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा समेत कई धाकड़ नाम शामिल हैं. वहीं, इस लिस्ट में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल हैं जिसने वैभव से भी अधिक स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
वैभव पहुंचे अहमदाबाद

Top 5 Players with Highest Strike Rate in IPL 2026: आईपीएल 2026 में अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

5. ईशान किशन

5. ईशान किशन 2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस सीजन अब तक खेले 8 मैचों में 312 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान ईशान का स्ट्राइक रेट 198.73 का रहा और वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

4. रजत पाटीदार

4. रजत पाटीदार 3 / 6

RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन अच्छी लय में नजर आए हैं और अब तक खेले 7 मैचों में 235 रन बना चुके हैं. उन्होंने 210.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

3. अभिषेक शर्मा

3. अभिषेक शर्मा 4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं और 8 मैचों में 380 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर रखी है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.29 रहा और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

2. वैभव सूर्यवंशी

2. वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. वैभव ने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

1. प्रियांश आर्य

1. प्रियांश आर्य 6 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रियांश आर्या टॉप पर हैं. 24 साल के प्रियांश पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 254 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 249.02 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन