विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, ये हैं RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Fastest fifty for RCB in IPL: आईपीएल 2026 में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. यहां जानिए आईपीएल में RCB के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

Fastest fifty for RCB in IPL history
1 / 6

Fastest fifty for RCB in IPL: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. RCB के बल्लेबाजों ने कई बार मैदान पर रनों का अंबार लगाया है. आईपीएल 2026 में ही RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़कर तहलका मचाया. लेकिन क्या आप जानते हैं RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है?  

विज्ञापन

5. रॉबिन उथप्पा

5. रॉबिन उथप्पा 2 / 6

आईपीएल के शुरुआती सालों में रॉबिन उथप्पा RCB के प्रमुख बल्लेबाज थे. 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. यह रिकॉर्ड कई सालों तक टीम का सबसे तेज अर्धशतक बना रहा था. फिलहाल वह RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आते हैं.

विज्ञापन

4. फाफ डु प्लेसिस

4. फाफ डु प्लेसिस 3 / 6

RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. डु प्लेसिस ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एम चिन्नास्वामी के मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा था.

3. रजत पाटीदार

3. रजत पाटीदार 4 / 6

RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार इस समय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पाटीदार ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोककर क्रिस गेल की बराबरी कर ली. इससे पहले 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने महज 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी.

विज्ञापन

2. क्रिस गेल

2. क्रिस गेल 5 / 6

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ ऐतिहासिक 175* रनों की पारी खेली थी. इसी पारी के दौरान उन्होंने मात्र 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. एक दशक से भी ज्यादा समय तक यह RCB के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड रहा.

1. रोमारियो शेफर्ड

1. रोमारियो शेफर्ड 6 / 6

वेस्टइंडीज के पावर-हिटर रोमारियो शेफर्ड के नाम RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. रोमारियो ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में महज 14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था. उनकी इस पारी ने दिग्गज क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन