IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन

Top 5 Players Most IPL Trophy: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक बार फिर 10 टीमों के बीच खिताब के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी. इससे पहले यहां जानिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

IPL Trophy
1 / 6
IPL Trophy

Top 5 Players Most IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पिछले 18 सालों में कई टीमों ने खिताब अपने नाम किए हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब जीता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाला खिलाड़ी कौन है? यहां जानिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

विज्ञापन

1. रोहित शर्मा (6 ट्रॉफी)

1. रोहित शर्मा (6 ट्रॉफी)2 / 6

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं. रोहित ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी कुल 6 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 2009 में अपना पहला खिताब जीता था. इसके बाद रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया.

विज्ञापन

2. अंबाती रायडू (6 ट्रॉफी)

2. अंबाती रायडू (6 ट्रॉफी)3 / 6

अंबाती रायडू संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. रायडू मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं और दोनों के साथ 3-3 बार खिताब जीता. उन्होंने MI के साथ 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते. इसके बाद वह 2018, 2021 और 2023 में CSK की खिताबी जीत का हिस्सा रहे.

3. एमएस धोनी (5 ट्रॉफी)

3. एमएस धोनी (5 ट्रॉफी)4 / 6

IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने अपनी पूरी सफलता चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हासिल की है. धोनी ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. उन्होंने CSK को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनाया. उनकी कप्तानी में टीम सबसे अधिक 10 बार फाइनल में पहुंची है.

विज्ञापन

4. हार्दिक पांड्या (5 ट्रॉफी)

4. हार्दिक पांड्या (5 ट्रॉफी)5 / 6

हार्दिक पांड्या भी सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. हार्दिक के नाम 5 आईपीएल ट्रॉफी हैं. हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 की विजेता मुंबई टीम का हिस्सा थे. वहीं, बतौर गुजरात टाइटंस के कप्तान उन्होंने अपने पहले ही सीजन 2022 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.

5. जसप्रीत बुमराह (5 ट्रॉफी)

5. जसप्रीत बुमराह (5 ट्रॉफी)6 / 6

दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने भी 5 आईपीएल ट्रॉफियां जीती हैं. बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था और 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीत में चैंपियन मुंबई टीम का अहम हिस्सा रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन