IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, इस विदेशी बल्लेबाज ने 9 बार बदली है जर्सी

Players With Most Teams in IPL: आईपीएल के इतिहास में 5 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 7 या उससे ज्यादा टीमों के लिए खेला है. यहां देखिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Players With Most Teams in IPL
1 / 6
Players With Most Teams in IPL

Top-5 Players With Most Teams in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने लंबे समय तक एक ही टीम के लिए खेला है. वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जो कई टीमों का हिस्सा बन चुके हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर.  

विज्ञापन

1. एरोन फिंच

1. एरोन फिंच2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच के नाम IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. फिंच ने 9 अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल खेला है. उन्होंने गुजरात लायंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, किंग्स XI पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए कम से कम एक मैच खेला है.

विज्ञापन

2. जयदेव उनादकट

2. जयदेव उनादकट3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जयदेव उनादकट हैं, जो 8 टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और अभी भी एक्टिव हैं. उनादकट आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं और इससे पहले उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है.

3. ईशांत शर्मा

3. ईशांत शर्मा4 / 6

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने कई टीमों के लिए खेलते हुए आईपीएल में लंबा सफर तय किया है. ईशांत IPL में डेक्कन चार्जर्स, किंग्स XI पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं.

विज्ञापन

4. मनीष पांडे

4. मनीष पांडे5 / 6

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मनीष पांडे का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 7 आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. मनीष कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स इंडिया, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं.

5. शार्दुल ठाकुर

5. शार्दुल ठाकुर6 / 6

'लॉर्ड ठाकुर' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर भी आईपीएल में 7 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं. शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन