IPL 2026: जसप्रीत बुमराह से लेकर आकिब नबी तक, ये रहे टॉप-5 डेथ ओवर के घातक गेंदबाज

आईपीएल 2026 का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें और खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए तैयार हैं. इस बार कई नए खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं. आइए एक नजर डेथ ओवर के घातक गेंदबाजों पर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-19T114259.845
1 / 6

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह2 / 6

जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं. अपने आईपीएल करियर में बुमराह ने अब तक डेथ ओवर में लगभग 550 गेंदें फेंकी हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी 5.75 का रहा है. वह अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा3 / 6

संदीप शर्मा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे. संदीप शर्मा अपनी स्विंग और सिग्नेचर ऑफ कटर गेंदों से डेथ ओवरों में कमाल करते हैं. उन्होंने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी कर कई मैच राजस्थान को जितवाए हैं.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह4 / 6

अर्शदीप सिंह भी डेथ ओवर में घातक गेंदबाजी करते हैं. आईपीएल 2022 से ही अर्शदीप ने अपनी पहचान डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर बनाई है. आईपीएल 2022 में उन्होंने डेथ ओवर में केवल 5.66 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे.

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी5 / 6

चौथे नंबर पर जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी हैं, जो पहली बार आईपीएल खेलेंगे. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा है. आकिब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के सात मैचों में 8 से कम की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं.

नाथन एलिस

नाथन एलिस6 / 6

सीएसके के नाथन एलिस भी डेथ ओवर में चतुराई भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. एलिस बड़े बड़े बल्लेबाजों को डेथ ओवर में रोकने का काम करते हैं. एलिस ने बिग बैश लीग और आईपीएल में डेथ ओवर के दौरान अच्छी गेंदबाजी से महफिल लूटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन