जोफ्रा आर्चर का बड़ा कारनामा, IPL में ऐसा करने वाले बने संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज

Most Wickets in 1st Ball of an IPL innings: आईपीएल 2026 में KKR के खिलाफ मुकाबले में RR के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को आउट कर इतिहास रच दिया. इस विकेट के साथ आर्चर अब IPL इतिहास में पारी की पहली गेंद पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

Jofra Archer
1 / 7
Jofra Archer

Most Wickets in 1st Ball of an IPL innings: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को आउट कर इतिहास रच दिया. इस विकेट के साथ ही आर्चर अब IPL इतिहास में पारी की पहली गेंद पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं IPL इतिहास में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

1. मोहम्मद शमी

1. मोहम्मद शमी2 / 7

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय तक इस लिस्ट में अकेले टॉप पर थे, लेकिन अब जोफ्रा आर्चर ने उनकी बराबरी कर ली है. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और सीम मूवमेंट के लिए मशहूर शमी ने अब तक अपने IPL करियर में 5 बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट झटका है. उन्होंने कई दिग्गज सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है और वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

2. जोफ्रा आर्चर

2. जोफ्रा आर्चर3 / 7

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बहुत ही कम समय में इस खास लिस्ट में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है. आर्चर भी अब तक IPL में 5 बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने में सफल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने हाल ही में अभिषेक शर्मा, फिल साल्ट और टिम सिफर्ट जैसे बल्लेबाजों को पहली ही गेंद पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. इसके साथ ही वह आईपीएल में लगातार तीन मैचों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

3. लसिथ मलिंगा

3. लसिथ मलिंगा4 / 7

IPL के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा के नाम 3 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. मलिंगा अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदों से ओपनर्स को सेट होने का बिल्कुल भी मौका ही नहीं देते थे.

विज्ञापन

4. ट्रेंट बोल्ट

4. ट्रेंट बोल्ट 5 / 7

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी IPL में 3 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है. 2023 के सीजन में बोल्ट ने RCB के खिलाफ पहली गेंद पर विराट कोहली को आउट किया था.

5. भुवनेश्वर कुमार

5. भुवनेश्वर कुमार6 / 7

अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं. भुवी ने अपनी इनस्विंग और आउटस्विंग के दम पर IPL में 3 बार पारी की पहली गेंद पर सफलता हासिल की है. उन्होंने अपने वनडे डेब्यू में पहली गेंद पर भी विकेट लेने का कारनामा किया था.

विज्ञापन

पैट कमिंस समेत इन गेंदबाजों ने भी किया है 3 बार ऐसा

पैट कमिंस समेत इन गेंदबाजों ने भी किया है 3 बार ऐसा7 / 7

इनके अलावा, पैट कमिंस, उमेश यादव, प्रवीण कुमार और अशोक डिंडा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने IPL में 3-3 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन