IPL इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह-शमी का नाम शामिल नहीं

IPL Most Hat-Trick Taker Bowler: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. नए सीजन के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.

IPL Most Hat-Trick
1 / 6
IPL Most Hat-Trick

IPL Most Hat-Trick Taker Bowler: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के भर के स्टार क्रिकेटर अपना जलवा बिखरेते हुए नजर आएंगे. टी20 क्रिकेट में लगातार तीन विकेट लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और आईपीएल में अब तक कुछ ही गेंदबाज ये कारनामा कर पाए हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों पर.

विज्ञापन

1. अमित मिश्रा

1. अमित मिश्रा2 / 6

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है. मिश्रा जी ने आईपीएल में 3 बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. उन्होंने पहली IPL हैट्रिक डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ साल 2008 में लिया था. इसके बाद उन्होंने किंग्स इलवेन पंजाब और पूर्ण वॉरियर्स के खिलाफ ये कमाल किया था.

विज्ञापन

2. युवराज सिंह

2. युवराज सिंह3 / 6

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. युवराज IPL इतिहास में दो बार हैट्रिक ले चुके है. युवराज को पहली हैट्रिक RCB के खिलाफ और दूसरी डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ साल 2009 में ली थी.

3. रोहित शर्मा

3. रोहित शर्मा4 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. रोहित आईपीएल में एक हैट्रिक ले चुके है. डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए रोहित ने 2009 में MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

विज्ञापन

4. प्रवीण तांबे

4. प्रवीण तांबे5 / 6

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाली लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रवीण तांबे का नाम आता है. प्रवीण आईपीएल में एक बार हैट्रिक ले चुके है. उन्होंने 2014 के आईपीएल सीजन में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक ली थी और तब वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे.

5. युजवेंद्र चहल

5. युजवेंद्र चहल6 / 6

भारत के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का नाम इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आता है. चहल आईपीएल में 1 बार हैट्रिक ले चुके है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ ये हैट्रिक ली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन