IPL 2026 में 5 सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बैटर , वैभव सूर्यवंशी का 2 बार दबदबा
आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का धूम धड़ाका जारी है. इस सीजन भी आईपीएल में रनों की बारिश हो रही है. लगभग हर मैच में बल्लेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा है. आईपीएल 2026 में आइए एक नजर डालते हैं 5 सबसे तेज फिफ्टी पर.

आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. लगभग मैच में रनों की बारिश हो रही है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 की 5 सबसे तेज फिफ्टी पर.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाया है. उन्होंने सीएसके के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. वैभव की शानदार पारी से राजस्थान ने मुकाबला जीता था.
वैभव सूर्यवंशी
3 / 6दूसरे नंबर पर भी वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. वैभव की तूफानी पारी के दमपर राजस्थान ने आरसीबी को हराया था.
प्रियांश आर्य
4 / 6तीसरी सबसे तेज फिफ्टी प्रियांश आर्य के नाम है. उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. उन्होंने 20 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी.
अभिषेक शर्मा
5 / 6चौथी सबसे तेज फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने बनाई है. उन्होंने 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ ये कारनामा किया था. उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 28 गेंदों में 74 रन बनाए थे.
देवदत्त पडिक्कल
6 / 6देवदत्त पडिक्कल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की ओर से 21 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.