IPL इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, जानें किस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा

IPL Fastest Centuries: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने वाला हैं, जहां दुनिया भर के क्रिकेटर्स अपने तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल में शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट पर और कौन-कौन शामिल हैं.

IPL Fastest Centuries
1 / 11
IPL Fastest Centuries

IPL Fastest Centuries: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक बार फिर दुनिया भर के स्टार क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है और कई बड़े बनाए हैं. आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 10 बल्लेबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

1. क्रिस गेल

1. क्रिस गेल2 / 11

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गेल का यह रिकॉर्ड पिछले 13 सालों से अटूट है. उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक लगाया था. उस मैच में उन्होंने नाबाद 175* रन बनाए थे, जो आज भी आईपीएल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

विज्ञापन

2. वैभव सूर्यवंशी

2. वैभव सूर्यवंशी3 / 11

आईपीएल 2025 के सीजन में 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं.

3. यूसुफ पठान

3. यूसुफ पठान4 / 11

आईपीएल 2010 में यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी. यह लंबे समय तक IPL में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक रहा था.

विज्ञापन

4. हेनरिक क्लासेन

4. हेनरिक क्लासेन5 / 11

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़कर यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी की.

5. डेविड मिलर

5. डेविड मिलर6 / 11

'किलर मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने आईपीएल 2013 में RCB के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में शतक जड़ा था. इस शतक के दम पर पंजाब किंग्स ने लगभग हार हुआ मैच जीत लिया था.

विज्ञापन

6. ट्रेविस हेड

6. ट्रेविस हेड7 / 11

आईपीएल 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 39 गेंदों में शतक लगाया था.

7. प्रियांश आर्या

7. प्रियांश आर्या8 / 11

2025 के सीजन में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और 39 गेंदों में शतक जड़ा.

विज्ञापन

8. अभिषेक शर्मा

8. अभिषेक शर्मा9 / 11

आईपीएल 2025 में SRH के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़कर तबाही मचाई थी. यह उनका IPL में पहला शतक भी रहा. उन्होंने 141 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल थे. यह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज पारियों में से एक है.

9. विल जैक्स

9. विल जैक्स10 / 11

RCB के विल जैक्स ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी, जिसमें उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी थी.

विज्ञापन

10. एडम गिलक्रिस्ट

10. एडम गिलक्रिस्ट11 / 11

आईपीएल के पहले सीजन 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन