MI vs GT: 8 चौके-7 छक्के, तिलक वर्मा ने सबसे तेज शतक ठोककर रचा इतिहास, गुजरात के गेंदबाजों की निकाली हवा

MI vs GT: आईपीएल 2026 में 20 अप्रैल को तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी से महफिल लूटी. अपनी बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-04-20T222631.968
1 / 6

  MI vs GT: 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने सामने थीं. जीटी ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस को खराब शुरुआत मिली थी. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने शतक ठोका और इतिहास रच दिया.  

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने किया कमाल

तिलक वर्मा ने किया कमाल2 / 6

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 46 गेंदों में ये कारनामा किया था. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने बतौर भारतीय मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाया था. उन्होंने 49 गेंदों में ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जड़ा शतक

आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जड़ा शतक3 / 6

लेकिन अब तिलक उनसे आगे निकल गए हैं. तिलक ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया. उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया.

45 गेंदों में धांसू शतक

45 गेंदों में धांसू शतक4 / 6

इस मैच में तिलक ने अंत तक नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 224.44 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

मुंबई ने बनाए 199 रन

मुंबई ने बनाए 199 रन5 / 6

मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दमपर 20 ओवर में 199 रन बनाए हैं. जीटी को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने होंगे.

वैभव के नाम है सबसे तेज शतक

वैभव के नाम है सबसे तेज शतक6 / 6

आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. वैभव ने जीटी के खिलाफ इतिहास रचा था. इससे पहले यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन