WrestleMania 42 के बाद WWE को मिला नया चैंपियन, फेमस स्टार के 'शर्मनाक' टाइटल रन का हुआ अंत

WWE WrestleMania 42 को खत्म हुए अभी एक हफ्ता नहीं हुआ है. फैंस इससे पहले ही एक नया चैंपियन मिल गया है. SmackDown के एपिसोड में कंपनी ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए फेमस स्टार को तगड़ा पुश दिया.

WWE
1 / 6
WWE को मिला नया चैंपियन

WWE WrestleMania 42 बहुत जबरदस्त रहा. फैंस को वहां पर कुल 13 मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 में और नाइट-2 में 6 मैच हुए. चैंपियनशिप मुकाबलों ने भी सभी का दिल जीता. कुल मिलाकर कहा जाए तो शो बढ़िया रहा. नए चैंपियन भी वहां मिले. सबसे बड़ी बात है कि मेगा इवेंट के बाद SmackDown के एपिसोड में भी एक नया चैंपियन यूनिवर्स को मिल गया है. फेमस स्टार को झटका देते हुए उनके शर्मनाक टाइटल रन का अंत हो गया है.

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन बनीं चैंपियन

टिफनी स्ट्रेटन बनीं चैंपियन 2 / 6

SmackDown के एपिसोड में जूलिया ने वुमेंस यूएस चैंपियनशिप टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मुकाबले में टिफनी का दबदबा देखने को मिला. जूलिया ने भी टाइटल को बचाने की पूरी कोशिश की. अंत में टिफनी ने उन्हें प्रीटियश मूनसॉल्ट लगाकर पिन किया और नई चैंपियन बन गईं.

विज्ञापन

टिफनी ने पिछले हफ्ते हासिल किया टाइटल मैच

टिफनी ने पिछले हफ्ते हासिल किया टाइटल मैच3 / 6

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में टिफनी स्ट्रेटन और जॉर्डिन ग्रेस के बीच वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ था. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. इस दौरान रिंगसाइड में जूलिया भी मौजूद थी. टिफनी ने ग्रेस को हराकर टाइटल मैच हासिल किया.

जूलिया का टाइटल रन रहा बेकार

जूलिया का टाइटल रन रहा बेकार4 / 6

जूलिया ने 2 जनवरी 2026 को SmackDown के एपिसोड में चेल्सी ग्रीन को हराकर अपने करियर में दूसरी बार वुमेंस यूएस चैंपियनशिप जीता था. उनका टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा. उनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया. बहुत कम बार उन्होंने टाइटल डिफेंड किया. जूलिया का टाइटल रन 112 दिन तक चला.

विज्ञापन

टिफनी ने पहली बार जीता टाइटल

टिफनी ने पहली बार जीता टाइटल5 / 6

टिफनी स्ट्रेटन के लिए 2025 शानदार रहा था. इस साल वो रेसलमेनिया का हिस्सा नहीं बनीं. कंपनी ने एक अच्छा काम किया कि उन्हें अब वुमेंस यूएस चैंपियन बना दिया है. बतौर चैंपियन वो अच्छा काम करती है. उन्होंने पहली बार इस टाइटल को जीता है. देखना होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहेगा.

2025 रहा टिफनी के लिए शानदार

2025 रहा टिफनी के लिए शानदार6 / 6

टिफनी ने 3 जनवरी 2025 को SmackDown के एपिसोड में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. वो 302 दिन तक चैंपियन रही. बतौर चैंपियन उनका काम बढ़िया रहा. जेड कार्गिल ने अंत में उनके टाइटल रन का अंत किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन