IPL 2026: LSG के खिलाफ KKR के इन 5 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! कप्तान रहाणे को उठाना होगा कड़ा कदम

IPL 2026 KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना अगला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेलेगी. ये मैच कोलकाता की टीम के लिए बेहद ही जरूरी होगा क्योंकि टीम ने अब तक मैच में एक भी मैच नहीं जीता है. इस मैच में केकेआर के ये 5 खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं.

jacket (42)
1 / 6

IPL 2026 KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की टीम ने अभी तक इस सीजन एक भी जीत हासिल नहीं की है. ऐसे में इस मैच के लिए टीम की प्लेइंग 11 में रहाणे को बड़े बदलाव करने होंगे. लखनऊ के खिलाफ मैच में केकेआर के ये 5 खिलाड़ी बेंच पर नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुज़ारबानी

ब्लेसिंग मुज़ारबानी2 / 6

स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को लखनऊ के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है. पिछले मैच में भी उनको प्लेइंग 11 से बाहर ही रखा गया था और बेहतर प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के चलते उनका इस मैच में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन3 / 6

टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को भी अजिंक्य रहाणे इस मैच से बाहर कर सकते हैं. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है. वो अब तक केवल 71 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में टीम उनकी जगह टिम सीफर्ट को मौका दे सकती है. 

अनुकूल रॉय

अनुकूल रॉय4 / 6

केकेआर के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को LSG के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ सकता है. अभी तक उन्होंने टीम के लिए तीनों मैच खेले हैं लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. गेंदबाजी करते हुए वो महज 1 विकेट ही ले पाए हैं तो वहीं बल्लेबाजी में उनको ज्यादा मौका नहीं मिला है.

विज्ञापन

रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र5 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रचिन रविंद्र को अभी तक केकेआर की तरफ से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. लखनऊ के खिलाफ मैच में भी उनको बाहर बैठना पड़ सकता है. फ्रेंचाइजी ने उनको 2 करोड़ में खरीदा था.

उमरान मलिक

उमरान मलिक6 / 6

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को केकेआर ने एक मैच भी नहीं खिलाया है. फिलहाल उनकी जगह प्लेइंग 11 में बनती हुई नजर नहीं आ रहा है ऐसे में लखनऊ के खिलाफ भी वो बाहर ही रह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन