अफरीदी से लेकर फखर जमां तक, पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों पर लग चुके हैं 'बॉल टैंपरिंग' के आरोप

Pakistan Players Ball Tampering: क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों पर 'बॉल टैंपरिंग' के आरोप लग चुके हैं. हाल ही में PSL 2026 में एक मैच के दौरान फखर जमां गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए, जिनके चलते उन्हें 2 मैचों के लिए बैन भी कर दिया गया है.

Pakistan Players Ball Tampering
1 / 7
Pakistan Players Ball Tampering

Pakistan Players Accused of Ball Tampering: पाकिस्तान क्रिकेट का विवादों से पुराना नाता रहा है और पाक खिलाड़ियों ने कई बार अपनी हरकतों से क्रिकेट को शर्मसार किया. पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों पर 'बॉल टैंपरिंग' यानी गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने खुद अपनी गलती स्वीकार की, तो कुछ को कैमरे पर रंगे हाथों पकड़ा गया. आइए जानते हैं उन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे हैं.  

विज्ञापन

1. फखर जमां

1. फखर जमां 2 / 7

हाल ही में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमां को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के एक मैच में बॉल टैंपरिंग के गंभीर आरोप में दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया. लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान जमां कैमरे में कैद हुए, जहां वे कथित तौर पर अपने अंगूठे और नाखूनों से गेंद की सिलाई के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

2. वकार युनूस

2. वकार युनूस 3 / 7

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार युनूस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉल टैंपरिंग के लिए सस्पेंड होने वाले पहले खिलाड़ी थे. साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान उन्हें उंगलियों के नाखूनों से गेंद को खुरचते हुए पकड़ा गया था. इस शर्मनाक हरकत के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध और मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था.

3. शाहिद अफरीदी

3. शाहिद अफरीदी 4 / 7

यह क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीबोगरीब घटनाओं में से एक थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे (2010) के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी कैमरे पर गेंद को दांतों से चबाते हुए पकड़े गए. वह गेंद की बनावट बदलने की कोशिश कर रहे थे. अफरीदी ने अपनी गलती मानी और उन पर दो टी20 इंटरनेशनल मैचों का बैन लगाया गया.

विज्ञापन

4. शोएब अख्तर

4. शोएब अख्तर 5 / 7

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' का करियर विवादों से भरा रहा है और उन पर कई बार बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे. साल 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें गेंद की स्थिति बदलने का दोषी पाया गया. इसके बाद 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ भी उन पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे. अपनी ऑटोबायोग्राफी "कॉन्ट्रोवर्शियली योर्स" में अख्तर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई बार गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी.

5. अज़हर महमूद

5. अज़हर महमूद 6 / 7

2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वकार युनूस के साथ अज़हर महमूद को भी दोषी पाया गया था. उन पर गेंद की स्थिति खराब करने में मदद करने के आरोप में मैच फीस का 30% जुर्माना लगा था.

विज्ञापन

पाकिस्तान की पूरी टीम पर लगे थे आरोप

पाकिस्तान की पूरी टीम पर लगे थे आरोप7 / 7

यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सबसे बड़ा बॉल टैम्परिंग कांड था, जब अंपायर डेरेल हेयर ने पाकिस्तान टीम पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाते हुए इंग्लैंड को 5 पेनल्टी रन दे दिए थे. इसके विरोध में इंजमाम-उल-हक की कप्तानी वाली टीम ने चायकाल के बाद मैदान पर उतरने से मना कर दिया, जिसके कारण मैच 'फॉरफीट' घोषित कर दिया गया और इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन