IPL 2026: इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टीमों को दिया बड़ा झटका, मुसीबत में फंसी CSK, DC, SRH और RCB

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ियों ने टीमों की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. 3 तेज गेंदबाज शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं तो वहीं एक पूरे टूर्नामेंट से ही पूरी तरह बाहर हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं इसका असर किन टीमों पर पड़ रहा है.

jacket (1) - 2026-03-20T115743.705
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कई टीमों की परेशानी बढ़ाने का काम किया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के 3 तेज गेंदबाज टूर्नामेंट की शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे तो वहीं एक तेज गेंदबाज चोटिल होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया है. इन खिलाड़ियों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें मुश्किल में नजर आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं कौन से हैं ये 4 खिलाड़ी…

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाज चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे हैं. उनका बाहर होना दिल्ली की टीम के लिए बड़ा झटका है.

विज्ञापन

पैट कमिंस

पैट कमिंस3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इंजरी के चलते शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. बीते काफी लंबे समय से वो पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. इसी के चलते वो हाल ही में हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. ऐसे में उनकी जगह SRH की कप्तानी ईसान किशन के हाथों में होगी.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड4 / 6

टी20 क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार जोश हेजलवुड भी चोट के चलते शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. उनके बाहर होने से आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. हेजलवुड बीते काफी लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं और गिने-चुने मौकों पर ही क्रिकेट के मैदान पर दिखे हैं. 

विज्ञापन

नाथन एलिस

नाथन एलिस5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. एलिस का बाहर होना सीएसके के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वो टीम के लिए आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने वाले थे.

टीमों को करना होगा बदलाव

टीमों को करना होगा बदलाव6 / 6

मिचेल स्टार्क की जगह दिल्ली की टीम लुंगी एंगिडी को प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकती है. पैट कमिंस की जगह SRH ईशान मलिंगा को मौका दे सकती है. आरसीबी हेजलवुड की जगह जैकब डफी को खिला सकती है तो वहीं सीएसके एलिस की जगह मुकेश चौधरी को प्लेइंग 11 में उतार सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन