Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 2 टी-20 मैच खेलने वाली है. इस सीरीज के फौरन बाद भारतीय क्रिकेट टीम 1 जुलाई से 5 टी-20 और 3 वनडे की सीरीज इंग्लैंड में खेलने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान हो सकता है.
आयरलैंड सीरीज में खेले जाएंगे 2 मैच

2 / 6
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 2 टी-20 मैच खेले जाएंगे. जिसमें पहला टी-20 मैच 26 जून को खेला जाएगा. वहीं दूसरा टी-20 मुकाबला 28 जून को होने वाला है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ये पहली टी-20 सीरीज होगी.
इंग्लैंड दौरे में खेले जाएंगे 8 मैच

3 / 6
टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी. जिसका पहला मुकाबला 1 जुलाई, दूसरा 4 जुलाई, तीसरा 7 जुलाई, चौथा 9 जुलाई और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.
इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

4 / 6
टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान 6 जून को हो सकता है. इसी दिन से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की भी शुरुआत होगी.
टी-20 टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव

5 / 6
मुंबई में 6 जून को सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होने वाली है. जिसमें कप्तान बदलने का भी फैसला लिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को बाहर करके उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया जा सकता है.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

6 / 6
रिपोर्ट्स की मानें तो आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. इसके अलावा आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को भी टीम में सीधी एंट्री मिल सकती है.