BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाले 5 खिलाड़ी

BCCI Cricketer Of The Year: बीसीसीआई ने 15 मार्च को दिल्ली में 2024-25 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया था. इस बार शुभमन गिल को बोर्ड ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है. 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों को 1 से ज्यादा बार ये अवार्ड मिला है.

virat kohli BCCI Cricketer Of The Year
1 / 6
virat kohli BCCI Cricketer Of The Year

BCCI Cricketer Of The Year: बीसीसीआई ने 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह रखा. जहां पर कई स्टार खिलाड़ियों को पिछले साल अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया. इसी के साथ एक नई चर्चा अब शुरू हो गई है. फैंस उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहते हैं, जिन्होंने 1 से ज्यादा बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर – पुरुष) जीता है.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल2 / 6

वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने अपने छोटे से करियर में ही 2 बार BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीत लिया है. शुभमन गिल ने इससे पहले 2022/23 के सीजन में भी ये पुरस्कार जीता था.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर  3 / 6

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी 2 बार BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है. सबसे पहले उन्होंने 2006/07 में पुरस्कार जीता. उसके बाद 2009/10 के सीजन में भी तेंदुलकर को ये पुरस्कार मिला है.

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन 4 / 6

स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. रविचंद्रन अश्विन ने भी 2 बार ये पुरस्कार जीता है.  अश्विन ने पहली बार 2012/13 तो वहीं दूसरी बार 2020/21 में BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया था.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 बार BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया था. सबसे पहले 2018/19 में बुमराह ने ये पुरस्कार जीता था. उसके बाद उन्होंने 2021/22 में ये अवार्ड जीता. उसके बाद 2023/24 में बुमराह को ये सम्मान मिला था.

विराट कोहली

विराट कोहली 6 / 6

किंग विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 5 बार BCCI का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है. विराट कोहली ने सबसे पहले 2011/12 में ये पुरस्कार जीता था. उसके बाद उन्होंने 2014/15, 2015/16, 2016/17 और 2017/18 में ये अवॉर्ड अपने नाम किया. कोहली ने बैक टू बैक 4 बार इस पुरस्कार पर कब्जा जमाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन