Team India Schedule: 20 वनडे, 21 टी20I और 10 टेस्ट... अगले 12 महीने काफी व्यस्त है टीम इंडिया का शेड्यूल

Team India Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अब लगभग तीन महीने तक एक्शन में नजर नहीं आएगी. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. यहां जानिए टीम इंडिया के अगले 12 महीने का पूरा शेड्यूल.

Team india
1 / 11

Team India Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. भारतीय टीम रिकॉर्ड तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. ऐसे में आने वाले समय में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है.  

विज्ञापन

अगले 12 महीने टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त

अगले 12 महीने टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त2 / 11

हालांकि, टीम इंडिया अब लगभग तीन महीने तक एक्शन में नजर नहीं आएगी, क्योंकि 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जो मई के अंत तक चलेगी. लेकिन अगले 12 महीनों में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. टीम को इंग्लैंड, यूएई, बांग्लादेश और जापान में मैच खेलने हैं, जबकि आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे में भी कुछ अतिरिक्त सीरीज होने की संभावना है. इसके अलावा, भारत को घरेलू मैदान पर भी कई बड़ी सीरीज खेलनी हैं.

विज्ञापन

जून में अफगानिस्तान करेगा भारत का दौरा

जून में अफगानिस्तान करेगा भारत का दौरा3 / 11

सबसे पहले भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा, जो 6 से 20 जून के बीच निर्धारित है. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत आएगी.

भारत का इंग्लैंड दौरा

भारत का इंग्लैंड दौरा4 / 11

इसके बाद भारत 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगा. इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. इसी दौरान टीम के आयरलैंड में भी रुकने की संभावना है, जहां आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में तीन मैचों की सीरीज आयोजित करने पर बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरा

जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरा5 / 11

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा कर सकती है. फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में पहले से दो टेस्ट मैच तय हैं, लेकिन अब इनके साथ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी जोड़े जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि BCCI श्रीलंका क्रिकेट के उस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से तीन टी20 मैच आयोजित करने की बात कही गई है.

सितंबर में बांग्लादेश दौरा

सितंबर में बांग्लादेश दौरा6 / 11

सितंबर का महीना भारतीय टीम के लिए और भी व्यस्त रहने वाला है. यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके अलावा बांग्लादेश दौरे पर भी छह व्हाइट-बॉल मैच खेले जाने हैं, जिनमें तीन वनडे और तीन टी20 शामिल हैं. हालांकि, हालिया राजनीतिक तनाव को देखते हुए इस सीरीज के लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

वेस्टइंडीज का भारत दौरा7 / 11

सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम भी भारत दौरे पर आएगी. इस सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे और इसके अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे दौरे की भी चर्चा है, जहां तीन टी20 मैच खेले जा सकते हैं. हालांकि, इस सीरीज पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

एशियन गेम्स 2026

एशियन गेम्स 20268 / 11

सितंबर-अक्टूबर के बीच एक और बड़ा इवेंट एशियन गेम्स 2026 होगा, जो जापान के नागोया में आयोजित होंगे. क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी और भारत मौजूदा गोल्ड मेडल विजेता है. पुरुषों के मुकाबले 25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होंगे.

विज्ञापन

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा9 / 11

इसके बाद 18 अक्टूबर को भारत न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगा. इस दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे, 5 टी20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. हाल ही में दोनों बोर्डों ने वनडे मैचों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच करने पर सहमति भी जताई है.

जनवरी-फरवरी 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

जनवरी-फरवरी 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी10 / 11

न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम दिसंबर की शुरुआत में अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा. इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी और फिर मार्च से मई 2027 तक आईपीएल का 20वां सीजन शुरू होगा. कुल मिलाकर आने वाला साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है.

विज्ञापन

अक्टूबर-नवंबर 2027 में वनडे वर्ल्ड कप

अक्टूबर-नवंबर 2027 में वनडे वर्ल्ड कप11 / 11

भारतीय टीम का अब पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा, जो अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे-और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. इससे पहले जुलाई 2027 में एशिया कप खेला जाएगा. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी रणनीति और सही कॉम्बिनेशन तैयार करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन