IND vs AFG: हर्षित राणा IN, यशस्वी जायसवाल OUT, तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, जबकि यशस्वी जायसवाल की टीम से छुट्टी हो सकती है.

Cricket News - 2026-06-19T173728.608
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं. भारत ने दोनों ही मैच पर कब्जा जमाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. अब तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं. Image Source: X  

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी पर एक नजर2 / 6

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल को पिछले मैच में मौका मिला था. लेकिन वह केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में अब उनकी जगह पर शुभमन गिल ही बल्लेबाजी करने के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं.   Image Source: X

विज्ञापन

ईशान किशन नंबर 3 पर

ईशान किशन नंबर 3 पर3 / 6

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन नंबर 3 पर खेल सकते हैं. उन्होंने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 110 गेंदों में 154 रन बनाए थे. वहीं, नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. Image Source: Ishan Kishan Instagram

रेड्डी की हो सकती है वापसी

रेड्डी की हो सकती है वापसी4 / 6

तीसरे मैच में नितीश कुमार रेड्डी की भी वापसी हो सकती है. उन्होंने दूसरा मैच चोट की वजह से नहीं खेला था, जबकि पहले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और 2 विकेट अपने नाम किए थे. वह लोअर मिडिल ऑर्डर में भारत के लिए बल्लेबाजी विभाग भी मजबूत कर सकते हैं. Image Source: X

विज्ञापन

हर्षित को मौका

हर्षित को मौका5 / 6

तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा को मौका मिल सकता है. आखिरी वनडे के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है. ऐसे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. उनके अलावा प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को भी मौके मिल सकते हैं. Image Source: X

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन