श्रीलंका हुआ बाहर, अब टीम इंडिया पर भी मंडराया खतरा, T20 World Cup होस्ट करना है ‘श्राप’

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है. सुपर 8 के अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है. माना जाता है कि जिस भी देश में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाता है उस देश की टीम के पास होम एडवांटेज होता है लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही बताते हैं. श्रीलंका की टीम सुपर 8 के पहले 2 मैचों में हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. दूसरी तरफ टीम इंडिया के ऊपर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या टी20 विश्व कप को होस्ट करना क्या श्राप है?

jacket (1) - 2026-02-26T183214.527
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

टी20 विश्व कप को होस्ट करने वाली टीम आज तक कभी भी टाइटल नहीं जीत पाई है. खिताब जीतना तो दूर की बात है लेकिन कोई भी टीम अब तक फाइनल तक में नहीं हो पाई है. इस बार भी श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और भारत के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

3 / 6

साल 2007 में पहले टी20 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था. उस टूर्नामेंट में अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था और टीम सुपर 8 में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. ऐसा ही साल 2009 और 2010 में भी देखने को मिला. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम मेजबानी करते हुए सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाईं.

4 / 6

साल 2012 में भी टी20 विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका के पास थी. टीम ने उस साल कमाल का खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन आखिरी मैच में खिताब जीतने से चूक गई. टीम को वेस्टइंडीज के हाथों 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

5 / 6

साल 2014 में मेजबान बांग्लादेश बना था, जिसमें टीम सुपर-10 से आगे नहीं बढ़ पाई. इसके बाद साल 2016 में भारत अपनी मेजबानी में सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाया. टीम को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और खिताब जीत का सपना अधूरा रह गया था.

6 / 6

साल 2021 में यूएई और ओमान को टी20 विश्व कप को होस्ट करने की जिम्मेदारी मिली और दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया होस्ट थी और टीम सुपर 12 में ही बाहर हो गई थी. साल 2024 में अमेरिका में विश्व कप हुआ था तो टीम इंडिया ने खिताब जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन