T20 WC 2026 में खेलते नहीं दिखेंगे टी20 क्रिकेट में तहलका मचा रहे ये 5 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं. वर्तमान में टी20 क्रिकेट में तहलका मचा रहे कई धाकड़ खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली.

T20 World Cup 2026
1 / 7
T20 World Cup 2026

विज्ञापन

2 / 7

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमों का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले. एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने संन्यास ले लिया, तो वहीं वर्तमान में टी20 क्रिकेट में तहलका मचा रहे कई धाकड़ खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों पर जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे.

विज्ञापन

3 / 7

1. शुभमन गिल (भारत) भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली. चयनकर्ताओं ने जब स्क्वॉड का ऐलान किया तो उनका नाम गायब था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. गिल साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उसके अगले दिन ही उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया. गिल ने अब तक खेले 36 टी20I मैचों में 138.59 के स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं.

4 / 7

2. यशस्वी जायसवाल (भारत) टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले यशस्वी जायसवाल का नाम भी 15 सदस्यीय टीम से गायब रहा. टीम के पास ओपनिंग के लिए कई विकल्प होने और टीम कॉम्बिनेशन के कारण उन्हें रिजर्व या मुख्य टीम में जगह नहीं मिल पाई है, जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है. जायसवाल ने 23 टी20I मैचों में 164.31 के स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

5 / 7

3. हारिस रऊफ (पाकिस्तान) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. रऊफ अपनी खतरनाक गेंदबाजी और स्पीड के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एशिया कप 2025 में खराब प्रदर्शन और गिरती इकोनॉमी रेट उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. रऊफ ने पाकिस्तान के लिए अब तक खेले 94 टी20I मैचों में 133 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

6 / 7

4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना. स्मिथ ने BBL में खेले 6 मैचों में एक शतक के साथ कुल 299 रन बनाए थे.

विज्ञापन

7 / 7

5. लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और टी20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद वह इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके नाम 60 टी20I मैचों में 955 रन हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है. इसके अलावा, उन्होंने 33 विकेट भी झटके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन