T20 WC 2026: सुपर 8 से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान हुआ मालामाल, सभी टीमों पर हुई करोड़ों की बारिश

T20 WC 2026: टीम 20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम पर करोड़ों की बारिश हुई है ये बात तो हर किसी को पता है लेकिन सुपर 8 के राउंड से बाहर हुई पाकिस्तान को भी आईसीसी ने करोड़ों का इनाम दिया है. आइए जानते हैं किस टीम को कितनी इनामी राशि दी गई है.

jacket (36)
1 / 6

 

T20 WC 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत इतिहास रचने का काम किया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से इनाम में करोड़ों रुपये मिले हैं तो वहीं दूसरी तरफ फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम के ऊपर भी करोड़ों की बारिश हुई है. इन दोनों टीमों के अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को आईसीसी की तरफ से इनामी राशि दी गई है. आइए आपको बताते हैं किस टीम को कितना अमाउंट मिला है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश

टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश2 / 6

आईसीसी की तरफ से टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर का प्राइज मिला है. भारतीय रुपये के अनुसार ये राशि 27.48 करोड़ रुपये है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानी की 120 करोड़ रुपये इनामी राशि तय की गई थी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम भी हुई मालामाल

न्यूजीलैंड की टीम भी हुई मालामाल3 / 6

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में टीम इंडिया से हराकर खिताब जीत का सपना तो चकनाचूर हो गया है. हालांकि, टीम को आईसीसी की तरफ से कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 14.65 करोड़ रुपये मिले हैं.

पाकिस्तान को कितने करोड़ मिले?

पाकिस्तान को कितने करोड़ मिले?4 / 6

पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो गई थी. इसके बाद भी टीम को आईसीसी की तरफ से प्राइज मनी दी जाएगी. सुपर 8 तक पहुंचने वाली टीमों को बोर्ड की तरफ से 380,000 डॉलर जो कि लगभग मिलेंगे, जो कि लगभग 3.48 करोड़ रुपये हैं. 

विज्ञापन

सेमीफाइनलिस्ट को कितने मिले?

सेमीफाइनलिस्ट को कितने मिले?5 / 6

इसके अलावा सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीमों को भी आईसीसी की तरफ से मोटी रकम दी गई है. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को 790,000 डॉलर दिए गए हैं, जो कि लगभग 7.24 करोड़ रुपये होंगे.

ग्रुप स्टेज वाली टीमों को मिले 2.29 करोड़

ग्रुप स्टेज वाली टीमों को मिले 2.29 करोड़ 6 / 6

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को प्राइज मनी दी है. ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमों को 250,000 डॉलर जो कि लगभग 2.29 करोड़ रुपये मिले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन