टीम इंडिया से बाहर होने की कगार पर सूर्यकुमार यादव! इस सीरीज के बाद BCCI कर सकती है किस्मत का फैसला

Team India: टीम इंडिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. बीसीसीआई में इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है. ऐसे में सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार उनको बल्ले से प्रदर्शन करने का एक आखिरी मौका दिया जाएगा.

jacket (10)
1 / 6

Team India: टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. साल 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी तो वहीं साल 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचा. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बल्ले से काफी निराशाजनक रहा. ऐसे में अब उनको लेकर बीसीसीआई जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है.

विज्ञापन

कप्तान सूर्या की होगी टीम इंडिया से छुट्टी?

कप्तान सूर्या की होगी टीम इंडिया से छुट्टी?2 / 6

सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया के लिए कप्तानी का रिकॉर्ड तो बेहद ही शानदार नजर आ रहा है लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम मैनेजमेंट अब उनको हटाने पर विचार कर रही है.

विज्ञापन

नहीं चल रहा सूर्यकुमार यादव का बल्ला

नहीं चल रहा सूर्यकुमार यादव का बल्ला3 / 6

साल 2025 के बाद से सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए केवल 26 की औसत से ही रन बनाए हैं, जो कि चिंता का कारण है. टी20 विश्व कप में उन्होंने टीम के लिए खेले 9 मैचों में 242 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 136.72 का रहा जो कि भारतीय बल्लेबाजों का सबसे कम था.

बीसीसीआई सूत्र ने क्या कहा?

बीसीसीआई सूत्र ने क्या कहा?4 / 6

पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, सूर्या फिलहाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उन्हें निरंतरता दिखानी होगी. वो इंग्लैंड में टीम को लीड करेंगे लेकिन उसके बाद, साल 2028 में टीम में उनकी जह पूरी तरह से प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

कौन लेगा सूर्या की जगह?

कौन लेगा सूर्या की जगह?5 / 6

सवाल सबसे बड़ा ये है कि सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से अगर बाहर किया जाता है तो उनकी जगह लेने के लिए 2 खिलाड़ी बाहर बैठे हैं. श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार, दोनों के पास ही कप्तानी का अनुभव है और बल्ले से भी लगातार रन बनाते हुए आ रहे हैं. साथ ही ये दोनों ही सूर्या की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

सूर्या के लिए मैनेजमेंट में टकराव

सूर्या के लिए मैनेजमेंट में टकराव6 / 6

सूर्यकुमार यादव को लेकर बीसीसीआई में टकराव नजर आ रहा. रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव को बैक करना चाहते हैं तो वहीं चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर उनके विकल्प तलाश रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन