IPL 2026: सेंचुरी लगाकर अभिषेक शर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, इतने गेंदों में जड़ा सैकड़ा

Abhishek Sharma Century vs DC: अभिषेक शर्मा ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. इस सैंकड़े के साथ उन्होंने अपने क्रिटिक्स को करारा जवाब दिया, तो कई बार उनके टैलेंट पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने स्टैंड्स में बैठे दर्शकों का पूरा एंटरटेन किया.

Abhsihek Sharma Century
1 / 6
Abhsihek Sharma Century

Abhishek Sharma IPL Hundred: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम का टोटल स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.

विज्ञापन

2 / 6

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया. ये इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में उनका दूसरा शतक है, और टी20 क्रिकेट की 9वीं सेंचुरी है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उनके सारे मंसूबों को नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 135 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद तक आउट नहीं हुए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट से 198.52 रहा.

4 / 6

अभिषेक शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का 5वां सबसे बड़ा स्कोर बनाया.शतक जड़ने के बाद उन्होंने अपने टीम के कप्तान ईशान किशन को गले से लगा लिया. कैप्टन ने उनका साथ देते हुए 13 गेंदों में 192.30 की स्ट्राइक रेट से 25 बनाए.

विज्ञापन

5 / 6

अभिषेक शर्मा ने सेंचुरी लगाने के बाद उंगलियों से L बनाकर अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन दिखाया. वो अक्सर ऐसा अपने फैंस के लिए प्यार (Love) जताने के लिए करते हैं. इस तरह जश्न मनाने का वीडियो पहले के सीजन में भी वायरल हो चुका है.

6 / 6

इसके साथ ही उन्होंने इस तरह उन आलोचकों को करारा जवाब दिया जो टीम इंडिया में उन्हें हटाकर वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने की वकालत कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने बैट शरीर से टिकाकर अपने दोनों हाथों को बांध लिया. इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बना लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन