IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का है दबदबा

IPL: टी-20 फॉर्मेट में ज्यादातर खिलाड़ी अब छक्के और चौके पर ही भरोसा जताते हैं. पिछले 2 से 3 सालों में तो टी20 क्रिकेट और बड़ा हो गया है. जिसके कारण ही खिलाड़ी बड़े शॉट और ज्यादा खेलने लगे हैं. आईपीएल में भी अब खिलाड़ी चौके से ज्यादा छक्के लगाते हुए नजर आते हैं.

MS Dhoni and Rohit Sharma
1 / 6
MS Dhoni and Rohit Sharma

IPL: आईपीएल में भी अब खेल पिछले कुछ सालों में बदल गया है. छक्के-चौके पहले से भी ज्यादा लगने लगे हैं. जिसके कारण ही बड़ा स्कोर भी बहुत ज्यादा बनने लगे हैं. आईपीएल में अब तो युवा खिलाड़ी बड़े शॉट पर ही भरोसा करते हैं, लेकिन उसके बाद भी इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दिग्गज खिलाड़ियों का ही दबदबा नजर आता है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का इस लिस्ट में दबदबा है.

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल2 / 6

दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में 4 मैच खेले हैं. गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए हैं. इस दौरान क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए खेला है. हिटमैन ने आईपीएल में 272 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.73 की औसत से 7046 रन बनाए हैं. उन्होंने इस लीग में अब तक 302 छक्के जड़े हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

किंग विराट कोहली ने आईपीएल में सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेला है. विराट कोहली ने आईपीएल में 267 मैच अब तक खेले हैं. कोहली ने 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं. किंग कोहली ने अब तक आईपीएल में 291 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 5 / 6

दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. धोनी ने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं. अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 264 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं.

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स  6 / 6

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए खेला है. मिस्टर 360 ने आईपीएल में अब तक 184 मैच खेले हैं. एबी ने 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए हैं. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 251 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन