IPL 2026 के बाद ये 5 स्टार खिलाड़ी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, लिस्ट में मुंबई इंडियंस का दिग्गज भी शामिल

IPL 2026: बीसीसीआई अभी आईपीएल 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. सीजन 19 की शुरुआत 28 मार्च को होने वाली है. इस लीग में कई अनुभवी खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो सीजन खत्म होने के बाद संन्यास लेने का भी फैसला कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

MS Dhoni and Ajinkya Rahane
1 / 6
MS Dhoni and Ajinkya Rahane

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है. इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जिन्हें खुद को साबित करना है. वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी इस लीग में नजर आ रहे हैं. ऐसे में सीजन 19 खत्म होने के बाद ये स्टार खिलाड़ी संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस का एक दिग्गज भी शामिल है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास का फैसला कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी में संजू सैमसन की एंट्री के बाद से ही धोनी के क्रिकेटिंग करियर का अंत करीब हो गया था. 

विज्ञापन

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा 3 / 6

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इशांत बढ़ती उम्र के कारण अब बहुत ही कम मैच खेल पाते हैं. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 के बाद इशांत संन्यास का फैसला कर सकते हैं.

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से गिरा है. ऐसे में अगर पटेल का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा, तो उनके पास भी संन्यास लेने का ही विकल्प बचा हुआ है. हर्षल पटेल अब डेथ ओवरों में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे करियर के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के बाद रहाणे इस लीग को अलविदा बोल सकते हैं. रहाणे का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन भी गिरा है.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट6 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बोल्ट अब बहुत ही कम मैच खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल 2026 के बाद बोल्ट भी इस लीग को अलविदा बोल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन