IPL में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में नहीं है रोहित-कोहली का नाम

IPL: आईपीएल में बहुत कम बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कई सीजन लगातार रन बनाए हैं. जिसके कारण ही 4 हजार रनों का आंकड़ा कुछ ही बल्लेबाजों ने पार किया है. अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम भी दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हो गया है.

Shubman Gill
1 / 6
Shubman Gill

IPL: आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है और अब तक इतने ही बल्लेबाजों ने इस लीग में 4 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. शुभमन गिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले 19वें बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि अगर पारी के हिसाब से सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट देखें, तो उसमें गिल का नाम शामिल है. वहीं इस लिस्ट में दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं नजर आ रहा है.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अब तक आईपीएल में 149 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 45.58 की औसत से 5333 रन बनाए हैं. राहुल ने सिर्फ 104 पारियों में ही 4 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. 

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल3 / 6

दिग्गज क्रिस गेल ने आईपीएल में कुल 142 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए थे. तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले गेल ने 112 पारियों में 4 हजार रन बना लिए थे.

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 4 / 6

ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.52 की शानदार औसत से 6565 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने भी सिर्फ 114 पारियों में ही 4 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया था.

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर 5 / 6

इंग्लिश सुपरस्टार जोस बटलर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर नजर आ रहे हैं. बटलर ने आईपीएल में 125 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.14 की औसत से 4296 रन अब तक बनाए हैं. बटलर ने अपने 4 हजार रन 116 पारियों में बनाए थे.

शुभमन गिल

शुभमन गिल 6 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब तक आईपीएल में 121 मैच की 118 पारियां खेली है. जिसमें उन्होंने 39.91 की औसत से 4031 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो महान खिलाड़ियों की लिस्ट में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन