भारतीय टेस्ट क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, IND vs AFG सीरीज से पहले किया बड़ा फैसला

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टेस्ट खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की. भारतीय टीम के लिए उन्होंने केवल टेस्ट मैच ही खेला था.

Cricket News (56)
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होने वाला है. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने संन्यास की घोषणा कर दी है.  

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास2 / 6

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है. इसी के साथ उन्होंने अपने कप्तानों का भी शुक्रिया अदा किया है. ये भी पढ़ें: IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल

विज्ञापन

दिग्गजों का किया शुक्रिया अदा

दिग्गजों का किया शुक्रिया अदा3 / 6

अपनी पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का शुक्रिया अदा किया है. भरत ने आरसीबी की ओर से विराट कोहली की कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में पर्दापण किया था. ये भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर लगने वाली है नई शर्तें

केवल टेस्ट खेलने का मिला मौका

केवल टेस्ट खेलने का मिला मौका4 / 6

वहीं, राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंदर उन्होंने काफी कुछ सीखा. इसलिए उन्होंने तीनों ही दिग्गजों का शुक्रिया अदा किया है. केएस भरत ने भारत के लिए केवल टेस्ट मैच ही खेले हैं. उन्हें वनडे और टी-20 में खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

WTC में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व

WTC में भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व5 / 6

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भी उन्होंने भारत की ओर से खेला था. लेकिन बल्लेबाजी में वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. पंत की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने भरत के ऊपर भरोसा जताया था.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने 20.09 की औसत के साथ 199 रन बनाए. उन्होंने 1 अर्धशतक अपने नाम किया. भारत के लिए उन्होंने साल 2023 में नागपुर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया, जबकि आखिरी मुकाबला उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में साल 2024 में खेला. इसके बाद उनकी वापसी भारतीय टीम में नहीं हो सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन