कितने करोड़ के मालिक हैं शुभमन गिल? जानें कितना कमाता है गुजराज टाइटंस का कप्तान

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल करोड़ों रुपये कमाते हैं. उनके पास करोड़ों की कार के अलावा करोड़ों रुपये का बंगला भी मौजूद है.

Cricket News - 2026-03-31T161410.802
1 / 6

Shubman Gill Net Worth 2026: आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस भाग ले रही है. शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. शुभमन गिल आईपीएल के अलावा बीसीसीआई की सैलरी से भी मोटी कमाई करते हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.  

विज्ञापन

करोड़ों की नेटवर्थ

करोड़ों की नेटवर्थ2 / 6

शुभमन गिल की अनुमानित नेटवर्थ 30-32 करोड़ रुपये के आस पास है. वह बीसीसीआई, आईपीएल के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं.

विज्ञापन

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई3 / 6

शुभमन गिल, नाइकी, जिलेट, जेबीएल, सीएईटी, डैनोन और कैसियो सहित कई बड़े ब्रांड का एंडोर्समेंट करते हैं. इसके अलावा गिल ने कोका-कोला, एमआरएफ, टाटा कैपिटल, माय11सर्कल, बजाज एलियांज, मसलब्लेज और एंगेज के अभियानों में भी काम किया है.

सोशल मीडिया से भी करते हैं कमाई

सोशल मीडिया से भी करते हैं कमाई4 / 6

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी गिल छाए रहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार वह एक सोशल मीडिया पोस्ट का लगभग 88 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

विज्ञापन

कारों का भी शौक

कारों का भी शौक5 / 6

गिल प्रीमियम कारों के शौकीन हैं. उनके गैरेज में रेंज रोवर वेलार, मर्सिडीज-बेंज ई350 और महिंद्रा थार जैसी कारें मौजूद हैं. इसके अलावा वह पंजाब के फिरोजपुर में एक शानदार घर के मालिक हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 3.2 करोड़ रुपये है.

बीसीसीआई से भी मालामाल

बीसीसीआई से भी मालामाल6 / 6

इसके अलावा गिल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A में शामिल हैं. उन्हें बोर्ड से 5 करोड़ रुपये मिलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन