विराट कोहली नहीं, ये स्टार खिलाड़ी है IPL का असली 'चेज मास्टर', आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

Shreyas Iyer in Run Chase: आईपीएल के पिछले दो सीजन में सफल रन चेज करते हुए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. श्रेयस ने 2024 से लेकर अब तक 14 पारियों में 621 रन बनाए हैं और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

Virat Kohli
1 / 7
Virat Kohli

Shreyas Iyer Record in Run Chase: क्रिकेट के मैदान पर जब भी रन चेज की बात होती है तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है. टेस्ट हो या वनडे या फिर T20, कोहली को सभी फॉर्मेट में चेज मास्टर माना जाता है. लेकिन IPL के पिछले दो सीजन में एक नया नाम तेजी से आगे आया है, जिसने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में किंग कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्की पंजाब किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर बने IPL के नए चेज मास्टर!

श्रेयस अय्यर बने IPL के नए चेज मास्टर!2 / 7

क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल 2024 से लेकर अब तक (16 अप्रैल) सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम हैं. श्रेयस ने 14 पारियों में 621 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 124.2 और स्ट्राइक रेट 173.5 का रहा है. साथ ही उन्होंने 45 चौके और 39 छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पछाड़ा

श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पछाड़ा3 / 7

IPL 2024 से लेकर अब तक सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रेयस ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. किंग कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 618 रन बनाए हैं. वहीं, जोस बटलर 11 पारियों में 549 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह 14 पारियों में 500 रनों के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं.

IPL 2026 में भी गरज रहा श्रेयस का बल्ला

IPL 2026 में भी गरज रहा श्रेयस का बल्ला4 / 7

आईपीएल 2026 सीजन भी श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोल रहा है और अब तक खेले 5 मैचों की 4 पारियों में 203 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान उनका औसतक 67.67 और स्ट्राइक रेट 187.96 का रहा. वह इस सीजन अब तक तीन लगातार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 14 छक्के निकले हैं.

विज्ञापन

MI के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी

MI के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी5 / 7

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस ने 35 गेंदों में 66 रनों की मैच विनिंग टीम पारी खेलकर पंजाब किंग्स को जीत दिलाई. इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंदों में 50 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाए थे.

श्रेयस अय्यर का IPL करियर

श्रेयस अय्यर का IPL करियर6 / 7

श्रेयस आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. 2015 में IPL डेब्यू करने वाले श्रेयस ने अब तक खेले 138 मैचों में 35.12 की औसत और 135.37 के स्ट्राइक रेट से 3934 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 30 अर्धशतक हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में KKR को बनाया था चैंपियन

आईपीएल 2024 में KKR को बनाया था चैंपियन7 / 7

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में KKR को आईपीएल 2024 का खिताब जिताया था. इसके बाद उन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स की कमान संभाली. श्रेयस अब तक तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी (DC, KKR, PBKS) का प्रतिनिधित्व किया है और अपनी कप्तानी में तीनों को फाइनल तक पहुंचाया है, जो अपने आप में एक बड़ा अनोखा रिकॉर्ड है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन