सरफराज खान ने 2 महीने में 17 किलो वजन घटाकर सबको चौंकाया, सिक्स पैक एब्स देखकर फैंस रह गए दंग
Sarfaraz Khan: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह काफी फिट और मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनका सिक्स-पैक एब्स भी साफ नजर आ रहा है. उन्होंने 2 महीनों के अंदर 17 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है.

Sarfaraz Khan Fitness: भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने एक बार फिर अपने शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया है. सरफराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पहले से कहीं ज्यादा फिट, लीन और मस्कुलर नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में उनके सिक्स पैक एब्स और दमदार फिजीक साफ दिखाई दे रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद लिया बड़ा फैसला
2 / 6सरफराज खान के इस फिटनेस के पीछे उनकी महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासित डाइट और लगातार वर्कआउट है. सरफराज के इस फिटनेस सफर की शुरुआत 2025 में शुरू हुई थी, जब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली. इस झटके के बाद उन्होंने अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ मिलकर फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान देने का फैसला किया.
रोटी, चावल, चीनी और बेकरी आइटम किया बंद
3 / 6सरफराज ने खुद को फिट करने के लिए डाइट में बड़ा बदलाव किया. रोटी, चावल, चीनी और बेकरी आइटम को पूरी तरह बंद कर दिया. उनकी जगह ग्रिल्ड चिकन, मछली, उबले अंडे, ब्रोकोली और ग्रीन टी जैसी हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल किया गया. यहां तक कि उनकी पसंदीदा बिरयानी भी डाइट प्लान से बाहर कर दी गई.
दो महीने में 17 किलो वजन घटाया
4 / 6इस सख्त फिटनेस रूटीन का असर जल्द ही दिखने लगा. सरफराज ने महज 6 सप्ताह में 10 किलो और दो महीने के भीतर कुल 17 किलो वजन घटाकर सभी को चौंका दिया है. उनकी फिटनेस देखकर कह सकते हैं कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट में बड़ी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
फिटनेस का असर प्रदर्शन में भी दिखा
5 / 6वजन कम करने के बाद सरफराज को तुरंत मैदान पर फायदा मिला. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 203 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और पहला टी20 शतक भी निकला. इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, जनवरी 2026 में रणजी ट्रॉफी में नाबाद 227 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां दोहरा शतक था.
CSK ने जताया भरोसा
6 / 6लगातार खराब फिटनेस के कारण सरफराज खान को दो आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया. सीएसके के लिए अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने RCB के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन बनाए. उनकी इस तेजतर्रार पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल थे.