IPL 2026: मुंबई के खिलाफ संजू सैमसन ने ठोका तूफानी शतक, विरोधी टीम की उड़ाई हवा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. संजू सीएसके के लिए लगातार रन बना रहे हैं. इसके बाद उन्होंने 51 गेंदों में शतक पूरा किया.

संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली
1 / 6
संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली

आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सीएसके इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. सीएसके की ओर से संजू सैमसन ने इस मैच में फिर बवाल काटा. उन्होंने धुआंधार पारी खेली.  

विज्ञापन

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी2 / 6

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे संजू सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने पावर प्ले में शुरुआत से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और सभी गेंदबाजों के सामने जमकर रन बटोरे.

विज्ञापन

54 गेंदों में ठोका शतक

54 गेंदों में ठोका शतक3 / 6

संजू अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने शतकीय पारी खेली. आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर शतक पूरा किया. उन्होंने 54 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए.

गायकवाड़ हुए फेल

गायकवाड़ हुए फेल4 / 6

हालांकि उनका साथ देने के लिए उतरे कप्तान और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 14 गेंदों में 22 रन बनाए. लेकिन संजू एक छोर से खड़े रहे.

विज्ञापन

लगातार बना रहे हैं रन

लगातार बना रहे हैं रन5 / 6

उन्होंने इससे पहले इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली थी. इस मैच को सीएसके ने 23 रनों से जीता था.

सीएसके के लिए दूसरा शतक

सीएसके के लिए दूसरा शतक6 / 6

इसके बाद उन्होंने केकेआर के खिलाफ भी 48 रनों की अहम पारी खेली थी. संजू आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में ट्रेड हुए थे. सीएसके के लिए संजू ने अब तक दो शतक लगा दिए हैं. वहीं आईपीएल करियर में उन्होंने अपना पांचवां शतक पूरा किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन