IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकले संजू सैमसन, खतरे में अभिषेक शर्मा की बादशाहत

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराया. संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी से ऑरेंज कैप का हाल बदल गया है.

Cricket News - 2026-04-24T000102.548
1 / 6

आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली और तहलका मचा दिया. संजू ने इस शतक के बूते वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया. अब ऑरेंज कैप की रेस में बड़े बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा की बादशाहत भी खतरे में दिखाई दे रही है. आइए देखते हैं टॉप-5 का हाल कैसा है?  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

फिलहाल ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा है. उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैच में 53.83 की औसत के साथ 323 रन बनाए हैं और वह शीर्ष पर हैं. अभिषेक ने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ही बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैच में 53.33 की औसत के साथ 320 रनों को अपने नाम किए हैं. क्लासेन ने भी इस सीजन 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन4 / 6

वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. इस शतकीय पारी के दमपर उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर लिया. वह ऑरेंज कैप के बेहद करीब हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खतरे में है. संजू ने 7 मैच में 293 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 5 मैच में 53 की शानदार औसत के साथ 265 रन बनाए हैं. इस सीजन गिल के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं. हालांकि वह इस सीजन अपने पहले शतक के इंतजार में हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

वैभव सूर्यवंशी भी 7 मैच में 36.28 की औसत के साथ 254 रन बनाए हैं. उन्होंने भी 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 220.86 का रहा है. संजू की शतकीय पारी ने वैभव को झटका दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन