क्रिकेटर की बहू और करोड़ों की मालकिन हैं सानिया मिर्जा की बहन अनम, ग्लैमर की दुनिया में है जलवा

Anam Mirza Net Worth: सानिया मिर्जा की बहन अनम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. क्रिकेटर की बहू होने के साथ-साथ अनम फैशन की दुनिया में एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं. आज वह करोड़ों की मालकिन हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.

Sania mirza sister anam mirza
1 / 10
Sania mirza sister anam mirza

Anam Mirza Net Worth: भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को तो हर कोई जानता है, लेकिन उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा भी किसी स्टार से कम नहीं हैं. अनम एक सफल बिजनेसवुमन हैं और फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज वो करोड़ों की मालकिन हैं और एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बहू हैं. आइए जानते हैं अनम मिर्जा की  नेटवर्थ, लाइफ, करियर और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.  

विज्ञापन

फैशन डिजाइनर हैं अनम मिर्जा

फैशन डिजाइनर हैं अनम मिर्जा2 / 10

सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम न सिर्फ काफी खूबसूरत हैं, बल्कि एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर हैं. 1994 में हैदराबाद में जन्मीं अनम ने सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2013 में एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.

विज्ञापन

‘द लेबल बाजार’ के नाम से शुरू किया खुद का फैशन ब्रांड

‘द लेबल बाजार’ के नाम से शुरू किया खुद का फैशन ब्रांड3 / 10

अनम की पहली वेंचर ‘Ink to Change’ थी, जो एक न्यूज-बेस्ड वेबसाइट थी और खासतौर पर उभरते पत्रकारों के लिए लॉन्च की गई थी. इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अनम ने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा और ‘द लेबल बाजार’ नाम से अपना ब्रांड शुरू किया. अपने यूनिक डिजाइन्स और स्टाइलिश कलेक्शन की वजह से यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हुआ. यहां एक्सेसरीज, बैग्स, जूते और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक फैशन से जुड़ी कई चीजें मिलती हैं.

2022 में की 'दावत-ए-रमजान' की शुरुआत

2022 में की 'दावत-ए-रमजान' की शुरुआत4 / 10

साल 2022 में अनम ने 'दावत-ए-रमजान' की शुरुआत की, जो हर साल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है. रमजान के दौरान आयोजित इस एक्सपो में करीब 1.5 लाख लोग पहुंचते हैं, जहां 200 से ज्यादा रिटेल स्टॉल, फूड आउटलेट्स और अन्य आकर्षण मौजूद होते हैं.

विज्ञापन

बेटी ‘दुआ’ के नाम से लॉन्च किया फैशन लेबल

बेटी ‘दुआ’ के नाम से लॉन्च किया फैशन लेबल5 / 10

अनम ने 2023 में अपनी बेटी के जन्म के बाद एक और फैशन लेबल लॉन्च किया, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ के नाम पर रखा है जो फैशन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है. यह ब्रांड खासतौर पर स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स के लिए जाना जाता है. आज अनम कई क्लोदिंग और फैशन बिजनेस चला रही हैं और करोड़ों की कमाई कर रही हैं.

सानिया की आउटफिट्स भी करती हैं डिजाइन

सानिया की आउटफिट्स भी करती हैं डिजाइन6 / 10

अनम अपनी बहन सानिया के कई आउटफिट्स भी डिजाइन करती हैं. इसके अलावा, वह एक पॉपुलर यूट्यूबर भी हैं, जहां उनके फैमिली व्लॉग्स काफी पसंद किए जाते हैं.

विज्ञापन

अनम मिर्जा की नेटवर्थ

अनम मिर्जा की नेटवर्थ7 / 10

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम मिर्जा की नेटवर्थ करीब 331 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. वह अपने मल्टीपल बिजनेस और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई करती हैं.

टूट चुकी है पहली शादी

टूट चुकी है पहली शादी8 / 10

सानिया की तरह अनम की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों रही हैं. अनम की पहली शादी 2016 में बिजनेसमैन अकबर रशीद से हुई थी. यह शादी हैदराबाद में बड़े धूमधाम से मुस्लिम रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला और 2018 में दोनों का तलाक हो गया.

विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से की दूसरी शादी

मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से की दूसरी शादी9 / 10

इसके बाद अनम ने साल 2019 में मोहम्मद असदुद्दीन से दूसरी शादी की, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं. शादी के बाद 2022 में कपल के घर बेटी दुआ का जन्म हुआ. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने पति और बेटी की तस्वीरें शेयर करती हैं.

हैदराबाद में आलीशान बंगला

हैदराबाद में आलीशान बंगला10 / 10

अनम मिर्जा अपने पति और बेटी के साथ हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है. आज वह एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी जानी जाती हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन