सऊदी अरब में चमत्कार! WWE के मशहूर रेसलर ने 13 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनकर रचा इतिहास

WWE Night Of Champions 2026 में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मेन इवेंट में शानदार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ. एक फेमस स्टार को लंबे समय बाद सफलता मिली और वो वर्ल्ड चैंपियन बन गया. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night Of Champions 2026: WWE Night Of Champions 2026 का सफल समापन सऊदी अरब में हो गया है. फैंस को इस बार ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. कंपनी ने छह मुकाबले बुक किए थे. टॉप स्टार्स ने जबरदस्त काम किया. खैर मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुआ. वहां पर एक फेमस स्टार ने लंबे इंतजार के बाद टाइटल अपने नाम किया. फैंस कई सालों से उन्हें चैंपियन बनाने की मांग कर रहे थे. आखिरकार ट्रिपल एच ने दर्शकों को खुश कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन बने चैंपियन

सैमी ज़ेन बने चैंपियन2 / 6

सैमी ज़ेन ने 2013 में WWE में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने पहले NXT में शानदार काम किया. इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में आकर मिड-कार्ड में चैंपियनशिप जीती. अच्छे काम के बावजूद कभी वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए थे. अब जाकर 13 साल बाद नाइट ऑफ चैंपियंस में वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस में हुआ तगड़ा मुकाबला

नाइट ऑफ चैंपियंस में हुआ तगड़ा मुकाबला3 / 6

कोडी रोड्स ने गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. तीनों ने मेन इवेंट में बेहतरीन मैच दिया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. कोडी ने भी चैंपियनशिप बचाने के लिए अपने सारे हथकंडे अपनाए. वहीं गुंथर ने भी स्लीपर होल्ड लॉक का पूरा इस्तेमाल किया. सैमी ने पूरे मुकाबले में चालाकी से काम किया. उन्होंने मौका देखते ही अन्य स्टार्स पर हमला किया. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन ने कोडी को किया पिन

सैमी ज़ेन ने कोडी को किया पिन4 / 6

मैच का अंत गजब का रहा. कोडी ने दोनों स्टार्स को क्रॉस रोड्स लगाया. इसके बाद गुंथर रिंग से बाहर चले गए थे. कोडी ने सैमी को पकड़े रखा था. कोडी ने उन्हें क्रॉस रोड्स लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सैमी ने तुरंत ही कोडी को रोलअप करते हुए पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन ने मनाई खुशी

सैमी ज़ेन ने मनाई खुशी5 / 6

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सैमी ज़ेन काफी खुश दिखाई दिए. उन्होंने अपनी जीत का जश्न फैंस के बीच जाकर मनाया. वैसे भी सऊदी अरब के दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं. सैमी ने इंटरव्यू में भी कहा कि आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड टाइटल जीत ही लिया. ट्रिपल एच ने इस बार उन्हें तगड़ा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स के टाइटल रन का अंत

कोडी रोड्स के टाइटल रन का अंत6 / 6

कोडी रोड्स ने इस साल की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर को हराकर तीसरी बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. रेसलमेनिया 42 में कोडी ने रैंडी ऑर्टन को हराकर टाइटल रिटेन किया था. अब 113 दिन बाद सैमी ज़ेन ने उनके टाइटल रन का अंत किया है. अब देखना होगा कि कंपनी का उनके लिए आगे क्या प्लान रहेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन