विराट कोहली और जोस बटलर के खास क्लब में शामिल हुए समीर रिजवी, इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Sameer Rizvi Record: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के 22 साल के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने बड़ा धमाका कर दिया है. उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 160 रन ठोककर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसी के साथ समीर ने अब विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है.

Players with a hat-trick of POTM awards
1 / 8
Players with a hat-trick of POTM awards

IPL 2026, Sameer Rizvi Record: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपटिल्स के स्टार युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने तहलका मचा दिया है. 22 साल के समीर ने सीजन के शुरुआती दो मुकाबलों में दिल्ली के लिए मैच जिताऊ पारी खेली और कुल 160 रन बनाकर फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, समीर अब विराट कोहली और जोस बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ IPL के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

जैक्स कैलिस

जैक्स कैलिस 2 / 8

IPL इतिहास में सबसे पहले लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का कमाल साल 2010 में जैक्स कैलिस ने किया था. RCB के लिए खेलते हुए कैलिस ने पहले मैच में 89* और एक विकेट लेकर टीम को 200+ का टारगेट चेज कराया. फिर अगले मैच में 44* और 2 विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिलाई और तीसरे मैच में 66* और एक विकेट के साथ फिर से मैच जिताया.

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग 3 / 8

2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और लगातार तीन मैचों POTM अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया था. उन्होंने पहले मैच में 87* बनाकर टीम को जीत दिलाई, फिर दूसरे और तीसरे मैच में क्रमश: 73 और 63 रनों की तूफानी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

आरोन फिंच

आरोन फिंच 4 / 8

आरोन फिंच ने 2016 में गुजरात लायंस के लिए लगातार तीन मैचों में मैच-विनिंग अर्धशतकिय पारी खेलकर POTM अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया था. उन्होंने तीनों बार चेज करते हुए फिफ्टी लगाई और टीम को पंजाब किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने MI के खिलाफ 54 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाकर लायंस को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 5 / 8

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 2016 आईपीएल सीजन में लगातार तीन मैचों में POTM अवॉर्ड जीतने का कमाल किया था. इस दौरान उन्होंने KKR और दिल्ली के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई और फिर पंजाब के खिलाफ 113 रन की धमाकेदार पारी खेली. उस सीजन उन्होंने कुल 973 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

जोस बटलर

जोस बटलर 6 / 8

2018 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए ये कमाल किया था. बटलर ने लगातार तीन मैचों में 82, 95* और 94* बनाए और RR को पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दिलाई. उनकी 94 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ 169 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 7 / 8

CSK ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 में अपने पहले ही IPL सीजन में ये कारनामा किया. ऋतुराज ने RCB, KKR और पंजाब किंग्स के खिलाफ रन चेज करते हुए चेन्नई के लिए 65*, 72 और 65* रनों की मैच जिताऊ पारीयां खेली थी.

समीर रिजवी

समीर रिजवी 8 / 8

अब समीर रिजवी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और वह यह कारनामा करने वाले 7वें खिलाड़ी हैं. हालांकि, उनका ये कमाल दो सीजन में किया है. आईपीएल 2025 के आखिरी मैच में उन्होंने 58* बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 200+ का टारगेट चेज कराया था. वहीं, 2026 सीजन के पहले मैच में उन्होंने 70 रनों और दूसरे मैच में मुंबई के खिलाफ 90 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. खास बात यह है कि ये दो पारियां उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन