भारतीय टीम में हुई नए कोच की एंट्री, IND vs AFG सीरीज से पहले हुआ बड़ा ऐलान

6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी. इसके बाद टीम इंडिया को 3 वनडे मैचों की सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है. सीरीज से पहले भारतीय टीम में नए कोच की एंट्री हुई है.

Cricket News (19)
1 / 6

भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारतीय कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम में नए कोच की एंट्री हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है.  

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिला नया कोच

टीम इंडिया को मिला नया कोच2 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए साईराज बहुतुले को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. बहुतुले गौतम गंभीर के साथ मिलकर काम करेंगे. 53 साल के बहुतुले ने भारत के लिए खेला है और वह लंबे समय से कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के साथ कर चुके हैं काम

पंजाब किंग्स के साथ कर चुके हैं काम3 / 6

आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स के साथ काम करते हुए नजर आए थे. लेकिन अब आईपीएल 2026 के बाद वह नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं. इससे पहले साईराज ने केरल और बंगाल की पुरुष टीमों के साथ काम किया है. 2018 से 2021 तक वह राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ का भी हिस्सा रह चुके हैं. ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे छक्के-चौकों की बारिश! बदल जाएगा खेलने का अंदाज  

राहुल द्रविड़ के साथ भी काम करने का अनुभव

राहुल द्रविड़ के साथ भी काम करने का अनुभव4 / 6

इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट अकादमी ज्वॉइन की थी, जहां पर उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर काम किया था. राहुल द्रविड़ के हेडकोच रहते समय वह इंडिया A और भारत की कुछ सीरीज में सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन

1997 में भारत के लिए डेब्यू

1997 में भारत के लिए डेब्यू5 / 6

साल 1997 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. उन्होंने देश के लिए आखिरी मैच साल 2003 में खेला था. भारत के लिए वह केवल दो टेस्ट और आठ वनडे ही खेल पाए. हालांकि उनका घरेलू करियर शानदार रहा. भारत के लिए उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 3 विकेट और 8 वनडे मैच में 2 विकेट झटके हैं.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

उन्होंने 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 और 143 लिस्ट ए मैचों में 197 विकेट झटके हैं. साईराज मुख्य कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक (बल्लेबाज़ी कोच), मोर्ने मोर्कल (तेज गेंदबाजी), टी दिलीप (फील्डिंग) और रयान टेन डेश्काटे (असिस्टेंट कोच) के साथ जुड़ेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन