Sachin Tendulkar के इन 5 रिकॉर्ड्स को तोड़ना है लगभग नामुमकिन, विराट-रोहित भी नहीं कर पाएंगे बराबरी

Sachin Tendulkar Birthday Special: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. महान सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उसके बाद भी वो आज तक फैंस के फेवरेट हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स आज भी दर्ज हैं.

Happy Birthday Sachin Tendulkar
1 / 6
Happy Birthday Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Birthday Special: महान सचिन तेंदुलकर से बड़ा क्रिकेटर आज तक पैदा नहीं हुआ है. क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बना दिए हैं, जिन्हें आज के समय में किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना लगभग नामुमकिन ही नजर आता है. महान सचिन के इन रिकॉर्ड्स के करीब भी पहुंचना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. आज भी कई क्रिकेटरों के हीरो सचिन ही हैं.

विज्ञापन

264 बार 50+ स्कोर

264 बार 50+ स्कोर 2 / 6

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर ने 264 बार इंटरनेशनल मुकाबला खेला है. जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं. जबकि वनडे में सचिन ने ये कारनामा 145 बार किया तो वहीं टेस्ट में 119 बार किया है. इस रिकॉर्ड तक पहुंचना ही बहुत मुश्किल नजर आता है.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच 3 / 6

इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 664 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 200 टेस्ट, 1 टी-20 मैच और 463 वनडे मुकाबले खेले हैं. आज के क्रिकेट में इस रिकॉर्ड तक पहुंचना एक सपने के जैसे होने वाला है.

सबसे बड़ा वनडे करियर

सबसे बड़ा वनडे करियर 4 / 6

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा करियर सचिन तेंदुलकर का ही रहा है. उन्होंने 1989 में अपना पहला मुकाबला खेला था. वहीं वहीं उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2012 में खेला. उनका वनडे करियर 22 साल 91 दिन का रहा है. रोहित शर्मा का वनडे करियर भी 19 साल साल का है, लेकिन वो भी 22 साल तक शायद ही पहुंच सके.

विज्ञापन

शतकों का शतक

शतकों का शतक 5 / 6

महान सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी फिलहाल नामुमकिन नजर आता है. विराट कोहली फिलहाल 82 शतक बना चुके हैं, लेकिन अब वो सिर्फ वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में उनके लिए 18 शतक और बना पाना नामुमकिन है.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन 6 / 6

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 664 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 34357 रन बनाए हैं. इस बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचना भी फिलहाल नामुमकिन नजर आता है. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के 28215 रन ही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन