Triple H ने WWE Clash in Italy 2026 के लिए Roman Reigns के भयंकर मैच का किया ऐलान, शर्त के साथ टाइटल पर मंडराया खतरा!
WWE Clash in Italy 2026 के लिए कंपनी ने रोमन रेंस के रीमैच का ऐलान कर दिया है. खुद ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखकर मुकाबले को हाइप किया है. आइए आपको बताते हैं कि रेंस की टक्कर किससे और कब होगी.

Roman Reigns vs Jacob Fatu: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा धीरे-धीरे मैच कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. एक बड़े मैच का ऐलान कंपनी ने Raw के लेटेस्ट एपिसोड में किया है. रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा. फाटू बिल्कुल भी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने बता दिया कि वो रेंस से टाइटल लेकर रहेंगे.
जेकब फाटू का हमला
2 / 6Raw के एपिसोड में जे उसो लेकर आए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जेकब फाटू ने जे और जिमी उसो की टोंगन डेथ ग्रिप से हालत खराब कर दी. फाटू इस बार भी बहुत गुस्से में लगे. जे और जिमी को बचाने के लिए रोमन रेंस नें एंट्री की. फैंस ने ओटीसी के चैंट्स लगाने शुरू कर दिए थे.
रोमन रेंस को मिली टक्कर
3 / 6रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच ब्रॉल हुआ. फाटू ने रेंस को टोंगन डेथ ग्रिप में फंसा लिया. जे उसो ने फाटू को सुपरकिक मारी. इसके बाद फाटू वापसी नहीं कर पाए. द उसोज़ ने फाटू को रोप्स में फंसाया. रेंस ने सुपरमैन पंच और उसोज़ ने सुपरकिक लगाई. रेंस ने फाटू को स्पीयर भी दिया. फाटू की हालत खराब हो गई थी.
जेकब फाटू ने दी चुनौती
4 / 6रोमन रेंस और द उसोज़ स्टेज पर चले गए थे. जेकब फाटू ने अधमरी हालत में रोमन को ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चुनौती पेश की. उसोज़ इस चीज के लिए मना कर रहे थे. रेंस ने फाटू की चुनौती स्वीकार की. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया.
ट्रिपल एच ने दिया बड़ा बयान
5 / 6ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच रीमैच का ऐलान किया. दे गेम ने कहा, "परिवार के लिए इससे बड़ा दांव कोई नहीं. इससे बड़ी चुनौती कोई नहीं. रोमन रेंस और जेकब फाटू. WWE हैवीवेट चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के खिताब के लिए. एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच”.
बैकलैश में मिली हार
6 / 6हाल ही में बैकलैश प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन भी हुआ था. वहां पर भी रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच चैंपियनशिप के लिए रीमैच हुआ. दोनों के बीच खतरनाक टक्कर हुई. अंत में रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया था.