Roman Reigns का WWE Clash in Italy 2026 में होने वाला टाइटल मैच होगा रद्द! चोट की वजह से मंडराया संकट
WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. अब इस मैच के रद्द होने के चांस बढ़ गए हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Roman Reigns Match: WWE Clash in Italy 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. पांच तगड़े मुकाबले वहां पर बुक किए गए हैं. हर मैच में बवाल होना पक्का है. रोमन रेंस भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों के बीच रीमैच रखा गया है. इस बार ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इस मैच में कुछ भी हो सकता है. खैर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. Clash in Italy रोमन का मैच अंतिम समय में रद्द भी किया जा सकता है. आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं.
जेकब फाटू को लगी चोट
2 / 6हाल ही में WWE ने लिवरपूल में लाइव इवेंट का आयोजन किया था. वहां पर जेकब फाटू का मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. दोनों ने ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. इस दौरान फाटू की पीठ पर गंभीर चोट लग गई.
रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
3 / 6रिपोर्ट में पहले ये बताया गया कि जेकब फाटू मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट होंगे. अब False Finish के कोरी हेज ने इसे लेकर एक्स पर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि फाटू अगर मुकाबले के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो क्रिएटिव टीम संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है. इससे साफ पता चलता है कि आगामी टाइटल मैच अधर में लटक गया है.
जेकब फाटू को होगा नुकसान
4 / 6जेकब फाटू इस समय लाइमलाइट में हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद उन्हें पुश दिया गया है. रोमन रेंस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी चल रही है. बैकलैश में भी उन्होंने जबरदस्त एक्शन दिखाया. हालांकि, वो चैंपियन नहीं बन पाए. अब अगर फाटू को चोट की वजह से बाहर होना पड़ता है, तो उनका मोमेंटम टूट सकता है.
मेन इवेंट में तय किया गया है मैच
5 / 6WWE Clash in Italy 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच मैच तय किया गया है. इस मैच को लेकर इटली की जनता बहुत उत्साहित है. अगर कारणवश ये मैच नहीं होता है, तो सभी का दिल टूट जाएगा. साथ ही साथ कंपनी को भी तगड़ा नुकसान होगा.
मैच हो सकता है छोटा
6 / 6अगर जेकब फाटू की चोट गंभीर है, तो फिर मामला गड़बड़ हो जाएगा. कंपनी अंतिम समय में किसी और को भी उनकी जगह नहीं डाल सकती है. रेंस की स्टोरी सिर्फ फाटू के साथ ही चल रहा है. फाटू की इंजरी को देखते हुए मैच छोटा हो सकता है. WWE द्वारा बुकिंग में बदलाव किया जा सकता है.