WWE से Roman Reigns कब लेंगे संन्यास? खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
WWE में कई सालों से रोमन रेंस काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. लगातार वो टीवी पर एक्टिव हैं. रेंस ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा .

रोमन रेंस का शानदार करियर
2 / 6रोमन रेंस का WWE करियर शानदार रहा है. अभी तक वो बड़े कारनामे कर चुके हैं. 2014 में द शील्ड से अलग होने के बाद उनका सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई. रेंस ने बतौर फेस विंस मैकमैहन ने खूब पुश दिया. द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनका मैच हुआ. रेंस को बतौर फेस फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया. उन्हें हील के रूप में बढ़िया सफलता मिली. रेंस का करियर इतना बढ़िया है कि उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. (Photo: WWE.com)
रेंस का रिटायरमेंट को लेकर बयान
3 / 6रेंस ने Complex को इंटरव्यू दिया और कहा कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है. रेंस ने कहा कि उनके कुछ काम बचे हुए हैं. रेंस ने कहा, "मुझे एक जैसी दिखने वाली स्थिति और स्टोरी में लगातार बने रहने वाली चीजें पसंद हैं. असली बात हमेशा बारीकियों की होती है. युवा रेसलर्स आगे बढ़ेंगे और मेरे लिए नए मैच और स्थितियां तैयार करेंगे. " (Photo: WWE.com)
अभी रिटायर नहीं होंगे रोमन
4 / 6रोमन रेंस ने आगे कहा, "मैं अब रेसलिंग से धीरे-धीरे हट रहा हूं. वो पूरी तरह से कमान संभाल रहे हैं. मुझे लगता है कि मेरे कुछ और मैच बचे हैं. हो सकता है कि किसी का पांच साल बाद ट्राइबल चीफ से हो. अगर मैं फिट रहता हूं तो फिर एक रन और कंपनी को दे सकता हूं. इसके बारे में शायद ही कोई सोच पाएगा." (Photo: WWE.com)
रोमन का टाइटल रन कब खत्म होगा?
5 / 6रोमन रेंस ने इस साल अप्रैल में रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है. लगातार वो टीवी पर एक्टिव रहे हैं. रेंस के टाइटल रन का अंत शायद इतनी जल्दी नहीं होगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल रेसलमेनिया में ओबा फेमी के खिलाफ रेंस अपने टाइटल को गंवा सकते हैं. इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं. (Photo: WWE.com)
मनी इन द बैंक में होगा बड़ा मैच
6 / 6मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. इसे लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. वहां पर रोमन रेंस भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे. एलए नाइट के साथ उनका मैच होने वाला है. दोनों की राइवलरी शानदार रही है. नाइट ने दावा किया है कि वो आगामी इवेंट में रेंस के टाइटल रन का अंत कर देंगे. वो ब्लडलाइन का बुरा हाल करना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)