WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns की बेरहमी! विरोधी को बुरी तरह रौंदकर बने 'असली किंग'
WWE Clash in Italy 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को तगड़ा शो इस बार देखने को मिला. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली. इनके बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था. आइए आपको बतात हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE Clash in Italy 2026: इटली में WWE Clash in Italy 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच को लेकर सभी काफी उत्साहित थे. मैच में खूब बवाल भी मचा. फैंस ने रेंस को खूब चीयर किया. रेंस ने भी इसका पूरा मजा लिया. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या हुआ.
मैच की हुई तगड़ी शुरुआत
2 / 7रोमन रेंस और जेकब फाटू ने शुरुआत में ही एक-दूसरे पर खतरनाक अटैक करना शुरू कर दिया था. दोनों ने स्टील स्टेप्स का प्रयोग भी किया और रिंग के बाहर भी बवाल मचाया. फाटू ने अपनी इनर्जी दिखाई. वहीं रोमन ने उन्हें सुपरमैन पंच दिया. बीच-बीच में फाटू ने रेंस को टोंगन डेथ ग्रिप भी लगाया. रेंस लगातार इससे बच रहे थे.
रोमन रेंस ने दिखाई अपनी ताकत
3 / 7रोमन रेंस ने जेकब फाटू को सबक सिखाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए. उन्होंने रिंग के बाहर भी उन्हें सुपरमैन पंच लगाया. इसके अलावा उन्होंने फाटू के हाथ में टूलबॉक्स से भी हमला किया. साथ ही साथ रेंस ने फाटू को बैरीकेड पर जबरदस्त स्पीयर देकर धराशाई किया.
जेकब फाटू ने भी किया पलटवार
4 / 7जेकब फाटू बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने भी रेंस को हिप अटैक से पस्त किया. साथ ही साथ मूनसॉल्ट भी लगाया. हालांकि, रेंस ने तुरंत ही किकआउट कर लिया था. फाटू को इस बार रेंस ने ज्यादा मौके नहीं दिए और लगातार पलटवार किया.
टेबल पर पड़ा स्पीयर
5 / 7जेकब फाटू मैच के अंत में थोड़ा थक भी गए थे. इसका फायदा रोमन रेंस ने उठाया. रोमन ने उन्हें रिंग में पड़े टेबल पर जबरदस्त स्पीयर दिया. वहां से फाटू कमजोर पड़ गए. उनके हाथ में भी दर्द हो रहा है. रेंस लगातार उनके हाथ पर भी हमला कर रहे थे.
रोमन रेंस को मिली जीत
6 / 7रोमन रेंस ने अंत में हमेशा की तरह अपनी फुर्ती दिखाई. उन्होंने जेकब फाटू को सुपरमैन पंच से धराशाई किया. साथ ही साथ एक खतरनाक स्पीयर लगाकर पिन करते हए टाइटल रिटेन किया. उनकी जीत पर फैंस भी बहुत खुश दिखाई दिए. रेंस ने सभी का अभिवादन किया.
द उसोज़ ने भी रिंग में रखा कदम
7 / 7मैच खत्म होने के बाद जे उसो और जिमी उसो भी रिंग में आए. जे ने रोमन रेंस को उला-फाला पहनाई. रेंस ने दोनों को गले लगाया. इस दौरान जेकब फाटू उन्हें घूर रहे थे. रोमन जब रिंग से बाहर गए तो रिंगसाइड में सोलो सिकोआ अपनी MFT के साथ खड़े थे. रेंस ने उन्हें कड़ा संदेश भी दिया.