IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-कोहली रचेंगे नया कीर्तिमान! भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे.

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image generated by AI)
1 / 6
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image generated by AI)

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. अब सबकी नजरें सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले पर टिकी हैं, जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जाएगी. वहीं, इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली इतिहास रचने मैदान पर उतरेंगे.  (Image generated by AI)

विज्ञापन

कब और कहां होगा तीसरा वनडे मैच?

कब और कहां होगा तीसरा वनडे मैच?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी है और तीसरे मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

लॉर्ड्स वनडे में रोहित-कोहली रचेंगे इतिहास

लॉर्ड्स वनडे में रोहित-कोहली रचेंगे इतिहास3 / 6

वहीं, लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे. यह रोहित-कोहली का साथ में 400वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब दो प्लेयर्स साथ में इतने मैच खेले हों. रो-को अब तक साथ में 399 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. (PIC Credit -AI)

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को छोड़ चुके हैं पीछे

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को छोड़ चुके हैं पीछे4 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही भारत के लिए साथ में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन चुके हैं. रोहित-कोहली ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने एक साथ में 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे. वहीं, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने साथ में 369 इंटरनेशनल मैच खेले थे. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने ने साथ में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने ने साथ में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच5 / 6

वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी का रिकॉर्ड दर्ज है. संगकारा और जयेवर्धने ने साथ में 550 मैच खेले थे. वहीं, महेला जयेवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान 426 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.  (PIC Credit -AI)

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का होगा आखिरी मैच?

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का होगा आखिरी मैच?6 / 6

लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मुकाबले से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. रोहित इस मैच के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. वह पहले ही टेस्ट और टी20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में इस मुकाबले में सबकी नजरें हिटमैन पर टिकी रहेंगी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन