MI vs PBKS: रोहित शर्मा हुए बाहर, खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस सीजन का पांचवां मैच खेल रही है. इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में टीम के लिए ये बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

Cricket News - 2026-04-16T193306.109
1 / 6

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 24 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हैं. मुंबई ने अब तक खेले गए मुकाबले में लगातार 3 मैच हारे हैं, जबकि टीम को 1 ही मैच में जीत मिल पाई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई को बड़ा झटका लगा है.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा हुए बाहर

रोहित शर्मा हुए बाहर2 / 6

दरअसल इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें हैमस्ट्रिंग हो गई थी, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले से उन्हें बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

मुंबई के लिए बड़ा झटका

मुंबई के लिए बड़ा झटका3 / 6

रोहित के बाहर होने से मुंबई को बड़ा झटका लगा है. रोहित टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके बाहर होने से टीम को बल्लेबाजी विभाग में नुकसान हो सकता है. रोहित के अलावा मिचेल सेंटनर भी पंजाब के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.

शानदार फॉर्म में हिटमैन

शानदार फॉर्म में हिटमैन4 / 6

रोहित ने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित ने अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 35 रन बनाए थे. इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 19 रन बनाए. लेकिन बल्लेबाजी के दौरान ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

विज्ञापन

मुंबई करना चाहेगी वापसी

मुंबई करना चाहेगी वापसी5 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस हार की हैट्रिक के बाद जीत दर्ज करना चाहेगी. इससे पहले मुंबई ने केवल केकेआर के खिलाफ ही जीत दर्ज की है. इसके बाद दिल्ली, राजस्थान और बेंगलुरु से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था.

अंक तालिका में काफी पीछे

अंक तालिका में काफी पीछे6 / 6

अंक तालिका में मुंबई फिलहाल काफी पीछे है. टीम 2 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है. अंक तालिका में मुंबई को अब मैच जीतकर वापसी करनी होगी. टीम पर फिलहाल प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन