अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या! टीम इंडिया के सिलेक्शन पर चौंकाने वाला खुलासा

Rohit Sharma & Hardik Pandya Fitness Concern: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं. दोनों की फिटनेस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

Rohit Sharma Hardik Pandya (3)
1 / 6

Rohit Sharma & Hardik Pandya Fitness Concern: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान 19 मई, यानी आज होना है. इसके पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज मिस कर सकते हैं. हार्दिक और रोहित की फिटनेस BCCI की टेंशन बढ़ा रही है और दोनों के स्क्वाड में चयन का फैसला फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर ही किया जाएगा.

विज्ञापन

रोहित-हार्दिक की फिटनेस ने बढ़ाई BCCI की टेंशन!

रोहित-हार्दिक की फिटनेस ने बढ़ाई BCCI की टेंशन!2 / 6

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने अभी तक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है. दरअसल, दोनों की फिटनेस की जांच अभी भी की जा रही है और नतीजा आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

कब होगी अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज?

कब होगी अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज?3 / 6

IPL 2026 के बाद भारत की भिड़ंत सीधा अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट मैच में होगी. इसके बाद 14 जून, 17 जून और 20 जून को दोनों देशों के बीच वनडे मैच खेले जाएंगे.

रोहित की फिटनेस पर सवाल

रोहित की फिटनेस पर सवाल4 / 6

रोहित शर्मा ने अभी तक BCCI के फील्डिंग और तेज गति से दौड़ने के मानकों को पार नहीं किया है. IPL के दौरान रोहित ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले हैं. उन्हें IPL के बीच हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी लेकिन अब वो ठीक हैं. हालांकि, BCCI फिटनेस टेस्ट के आधार पर उनके सिलेक्शन पर चर्चा करेगी.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को फिटनेस टेस्ट पास करने का इंतजार

हार्दिक पांड्या को फिटनेस टेस्ट पास करने का इंतजार5 / 6

हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी बड़ी समस्या बनी है. वो MI के लिए IPL 2026 में पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में उनका चयन सिर्फ इस बात पर होगा कि वो फिटनेस टेस्ट पास करते हैं या नहीं.

रोहित-हार्दिक की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?

रोहित-हार्दिक की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?6 / 6

रोहित शर्मा अगर फिट नहीं हुए, तो उनकी गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ या ईशान किशन को मौका मिल सकता है. हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे या नीतीश कुमार रेड्डी को चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन