IPL की सभी टीमों ने रोहित शर्मा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें किसके मैसेज ने लूटी महफिल?
Rohit Sharma Birthday: भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोहित को IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. यहां देखें किसने सबसे मजेदार अंदाज में हिटमैन को बर्थडे विश किया है?

Rohit Sharma Birthday Wishes: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को दो ICC ट्रॉफी जीताई हैं और क्रिकेट जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है. रोहित आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है. हिटमैन के बर्थडे पर आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.
मुंबई इंडियंस (MI)
2 / 11मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बर्थडे विश करते हुए एक्स पर लिखा, "मुंबई के राजा और एकमात्र हिटमैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं." रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) IPL का खिताब दिलाया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
3 / 11विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक्स पर लिखा, "अरे, आज है ना, हिटमैन का वो है. उस शख्स को जन्मदिन की हार्दिक बधाई जो बल्लेबाजी को आसान बनाता है और क्रिकेट को और मजेदार बनाता है. हिट करते रहो, रो-हिट शर्मा." आरसीबी ने रोहित की विराट कोहली के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
4 / 11एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "खुशी, रन और दिल एक साथ खींच रहे हैं. जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा."
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
5 / 11कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने हिटमैन को बर्थडे विश करते हुए एक्स पर लिखा, "दो ICC ट्रॉफी, एक हिटमैन. जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा."
राजस्थान रॉयल्स (RR)
6 / 11राजस्थान रॉयल्स ने रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा की दो तस्वीरों का कोलाज साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं. फ्रेंचाइजी ने तस्वीर को मजेदार बनाते हुए लिखा, "बर्थडे में क्या बोला जाता है. हैप्पी बर्थडे, यही तो बोला जाता है."
गुजरात टाइटंस (GT)
7 / 11गुजरात टाइटंस ने अपने एक्स पर दो तस्वीरें साझा करते हुए रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है. एक तस्वीर टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली है, जबकि दूसरी तस्वीर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद की है. चैंपियंस ट्रॉफी वाली तस्वीर में रोहित के साथ जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी हैं. जीटी ने कैप्शन में लिखा, "आपको सुपर-हिट जन्मदिन की शुभकामनाएं, रोहित."
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
8 / 11दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अपने कप्तान अक्षर पटेल के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. दिल्ली ने कैप्शन में लिखा, "अरे, आज तो उसमें हिटमैन वाली फीलिंग आ रही है."
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
9 / 11लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "ये, वो और एक ही रो, जन्मदिन मुबारक हो हिटमैन."
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
10 / 11सनराइजर्स हैदराबाद ने रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "रिकॉर्ड. तारीफ. भारतीय क्रिकेट के एक सच्चे लीजेंड. जन्मदिन मुबारक हो, हिटमैन."
पंजाब किंग्स (PBKS)
11 / 11पंजाब किंग्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए दिख रहे हैं. पंजाब ने कैप्शन में लिखा, "रोहित के जन्मदिन पर क्या बोलेंगे? हैपी बर्थ डे हिटमैन."