रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी! इस सीरीज में खेलना लगभग पक्का
IND vs AFG: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद बीसीसीआई आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर देगी. टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं. ऐसे में उनके फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी आई है.

IND vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए टीम इंडिया आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद फौरन बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली है. फैंस चाहते हैं कि इस छोटी सीरीज में भी टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आए. जिसको लेकर अब बड़ा अपडेट आया है.
रो-को फैंस को मिली गुड न्यूज
2 / 6टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. सिर्फ वनडे खेलने वाले ये दोनों स्टार अब कोई सीरीज मिस नहीं करना चाहते हैं.
अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं दोनों स्टार
3 / 6टीम इंडिया के लिए ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में फिलहाल इन्हें बाहर करने की सोच चयनकर्ताओं और बीसीसीआई में नहीं है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहेंगे.
आईपीएल में भी चल रहा है रो-को का बल्ला
4 / 6आईपीएल 2026 में भी अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का ही बल्ला चला है. हालांकि इंजरी के कारण रोहित शर्मा ने कुछ मुकाबले मिस किए थे, लेकिन वापसी के बाद भी रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
इस दिन खेले जाएंगे मुकाबले
5 / 6वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होने वाला है. सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में होने वाला है.
यहां पर देखें भारत की संभावित टीम
6 / 6शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.