IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में आए RR के कप्तान रियान पराग, मीडिया से की खास गुजारिश

Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने यंग बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी से कहा है कि वो अपने खेल का लुत्फ उठाएं और ज्यादा दबाव न लें. कैप्टन ने मीडिया से भी गुजारिश की कि वो सूर्यवंशी के मैनेजर से संपर्क न करें, ताकि ये युवा खिलाड़ी पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस कर सके.

Vaibhav Sooryavanshi Riyan Paragg
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi Riyan Parag

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से बल्ले से जबरदस्त फॉर्म में हैं. फरवरी में हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे. इस तूफानी पारी में 15 चौके और उतने ही छक्के शामिल थे. ये बल्लेबाज, जो 27 मार्च को 15 साल का हो जाएगा, 7 पारियों में 169.49 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाने के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था.

विज्ञापन

2 / 6

आईपीएल 2026 से पहले एक प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पराग ने सूर्यवंशी के बारे में अपने विचार शेयर किए, जिनसे टीम और फैंस को आने वाले सीजन में काफी उम्मीदें होंगी. पराग ने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर मेरा उसे यही मैसेज होगा कि वो ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करे या मीडिया के पीछे ज्यादा न भागे. उसे बस अपने खेल का मजा लेने दो, जिसकी गुजारिश मैं आप (मीडिया) से भी करूंगा. उसके मैनेजर या किसी और से संपर्क न करें; उसे बस अपने हाल पर रहने दें. वो 15-16 साल का बच्चा है, उसे क्रिकेट खेलने दें. वो बहुत अच्छा खेल रहा है और वो देश को गर्व महसूस कराएगा.'

विज्ञापन

3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में शानदार डेब्यू किया था. 7 पारियों में, उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे. इस जबरदस्त पारी में 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे.

4 / 6

प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान RR के कप्तान पराग ने जोर देकर कहा कि IPL 2026 के दौरान सूर्यवंशी को अपना नेचुरल खेलने की पूरी आजादी दी जाएगी. उन्होंने इस युवा खिलाड़ी से ये भी कहा कि जब वो क्रीज पर हों तो खुद को रोककर न रखे.

विज्ञापन

5 / 6

पराग ने कहा, 'बेशक, उस पर थोड़ा दबाव तो होगा ही, लेकिन मैं उससे कहूंगा कि प्रेशर चाहे जितना भी हो, जायसवाल उसे संभाल लेगा, क्योंकि वो इस रोल को निभाने के लिए काफी काबिल है. वैभव के लिए मेरा बस यही मैसेज है कि वो मैदान पर जाए और अपना खेल खेले. अगर पहली ही गेंद पर शॉट लगाने का मौका मिले, तो बेझिझक शॉट लगाए. इसमें कोई दिक्कत नहीं है.'

6 / 6

पराग ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पिछले एक साल में किसी भी युवा खिलाड़ी ने वैसा प्रदर्शन किया है, जैसा उसने किया है. वह हर जगह रन बना रहा है.' गौरतलब है कि राजस्थान की टीम अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन