'सिगरेट कांड' में BCCI की सजा के बावजूद रियान पराग की खत्म नहीं हुई है मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी का तलवार!

Riyan Parag Vape Controversy: आईपीएल 2026 में एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने पर रियान पराग बड़े विवाद में फंस गए हैं. बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लेते हुए रियान पर जुर्माना लगाया है, लेकिन उनके खिलाफ अब भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Riyan Parag
1 / 7
Riyan Parag

Riyan Parag Vape Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और युवा बल्लेबाज रियान पराग इन दिनों अपने खेल से ज्यादा एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 में एक लाइव मैच के दौरान रियान पराग ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए, जिसे वेपिंग भी कहा जाता है. इस घटना पर काफी बवाल मचा, जिसके बाद BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए उनपर भारी जुर्माना लगाया है. लेकिन इस सजा के बाद भी रियान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं और उनपर अब भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.  

विज्ञापन

BCCI ने रियान पराग पर ठोका तगड़ा जुर्माना

BCCI ने रियान पराग पर ठोका तगड़ा जुर्माना2 / 7

दरअसल, 28 अप्रैल (मंगलवार) को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट (वेपिंग) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ गए थे. इस पर BCCI ने सख्त कार्रवाई करते हुए रियान पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है.

विज्ञापन

रयान ने की खेल की बदनामी - IPL

रयान ने की खेल की बदनामी - IPL3 / 7

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रियान पराग ने IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया है, जो ऐसे आचरण से संबंधित है, जिससे खेल की बदनामी होती है. बता दें कि, रियान के ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसने खिलाड़ियों के व्यवहार बहस छेड़ दी है.

रियान पराग पर चल सकता है कानूनी डंडा

रियान पराग पर चल सकता है कानूनी डंडा4 / 7

वहीं, ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने को लेकर रियान पराग पर अब भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. दरअसल, भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ सख्त कानून लागू हैं.

विज्ञापन

क्या है भारत सरकार का कानून?

क्या है भारत सरकार का कानून?5 / 7

भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के तहत ई-सिगरेट का निर्माण, बिक्री, स्टोरेज और इस्तेमाल गैरकानूनी माना जाता है. इस कानून का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है. ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति इस कानून का उल्लंघन करता है, तो उसे कड़ी सजा हो सकती है.

रियान को होगी एक साल की जेल?

रियान को होगी एक साल की जेल?6 / 7

भारतीय कानून के अनुसार, पहली बार दोषी पाए जाने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और एक साल तक की जेल हो सकती है. वहीं, दोबारा ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सजा और सख्त हो जाती है, तीन साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन7 / 7

हालांकि, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी शानदार रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ उसके 12 अंक हो गए हैं और वह फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है, साथ ही प्लेऑफ की प्रबल दावेदार भी नजर आ रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन