'श्रेयस अय्यर को बनाओ T20I टीम का कप्तान...,' अजीत अगरकर समेत गौतम गंभीर को मिली सबसे कामयाब कप्तान की सलाह
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर को लेकर खास सलाह दी है. उनका मानना है कि अय्यर भारत के अगले टी-20 कप्तान बन सकते हैं.

रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि अय्यर भारत के अगले टी-20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं.
अय्यर की शानदार कप्तानी
2 / 7आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने शुरुआती मैचों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने न केनल बैट से बल्कि अपनी कप्तानी से भी खासा प्रभावित किया. अब उन्हें भारत के अगले टी-20 कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. श्रेयस की कप्तानी पर पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ये भी पढ़ें: हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, फिसलती जुबान से निकली गाली
भारत के अगले टी-20 कप्तान
3 / 7रिकी पोंटिंग, जो ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बना चुके हैं. वह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान बनने की रेस में मजबूत दावेदार मानते हैं. उनका मानना है कि अय्यर भविष्य में सूर्य कुमार यादव की जगह ले सकते हैं, जो मौजूदा भारतीय टी-20 कप्तान हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का दावा मजबूत
श्रेयस अय्यर पहली पसंद
4 / 7उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि कई दावेदार हैं, लेकिन मेरी राय में श्रेयस अय्यर मुख्य दावेदारों में से एक हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में ही हमने देख लिया था कि वे कितने अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं और मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह वे किस मुकाम पर हैं." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वे अपने पूरे करियर में पहले से कहीं ज्यादा परिपक्व खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि वे इस समय अपने खेल के शिखर पर हैं.
पोंटिंग ने पढ़े कसीदे
5 / 7उन्होंने आगे कहा" वे शायद उस बात का एक अच्छा उदाहरण हैं जिसके बारे में मैंने पहले बात की थी; क्रिकेट के 14 मैचों में लगातार उच्च स्तर की निरंतरता बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है. ऐसे समय आएंगे जब एक व्यक्ति के रूप में और एक टीम के रूप में आपके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आएंगे. मुझे पूरा यकीन है कि वह हमारे बचे हुए आखिरी मैच में शानदार वापसी करेंगे."
अय्यर कर चुके हैं साबित
6 / 7श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन भी बना चुके हैं. इसके अलावा वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं.
लगातार 6 मैचों में जीत
7 / 7इस सीजन भी शुरुआती मैच में पंजाब किंग्स ने लगातार 6 मैच जीते थे. हालांकि बाद में पंजाब को लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2026 में पंजाब के पास एक मैच बचे हैं और ये मुकाबला करो या मरो का है.



















